मरने के बाद मिला कादर खान को जिंदगी भर की मेहनत का सम्मान, ये रही पद्म पुरस्कारों की पूरी सूची

By भाषा | Published: January 26, 2019 05:04 AM2019-01-26T05:04:24+5:302019-01-26T05:04:24+5:30

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मार्च-अप्रैल में कभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति ने इस साल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार देने की स्वीकृति दी है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

After the death Kader Khan get award of hard work of life, here is the complete list of the Padma Awards | मरने के बाद मिला कादर खान को जिंदगी भर की मेहनत का सम्मान, ये रही पद्म पुरस्कारों की पूरी सूची

फाइल फोटो

एल एंड टी के चेयरमैन ए एम नाइक, दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैय्यर, दिवंगत अदाकार कादर खान, मलयालम फिल्म स्टार मोहनलाल और क्रिकेटर गौतम गंभीर समेत 112 जानीमानी हस्तियों को इस साल के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई, नाइक, महाराष्ट्र के रंगकर्मी बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे और जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुइले को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सीएजी वी के शुंगलू, पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा, अकाली नेता एस एस ढींडसा को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 

गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स, दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता प्रवीण गोर्धन, बरसों से एमडीएच मसालों का चेहरा रहे महाशय धरम पाल गुलाटी, मोहनलाल, सरस्वती नाड़ी शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष दर्शन लाल जैन उन 14 प्रख्यात हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मार्च-अप्रैल में कभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति ने इस साल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार देने की स्वीकृति दी है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 

पुरस्कार पाने वाले लोगों में 21 महिलाएं, 11 लोग विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के, तीन मरणोपरांत और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई जानी मानी हस्तियों की सूची इस प्रकार है- 

पद्म विभूषण 

तीजन बाई, लोक कला छत्तीसगढ़ 

इस्लाइल उमर गुइले, लोक विषय, जिबूती 

अनिल कुमार मणिभाई नाइक, व्यापार एवं उद्योग 

बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, कला-अभिनय-रंगमंच, महाराष्ट्र

पद्म भूषण 

जॉन चैम्बर्स (विदेशी), व्यापार एवं उद्योग, अमेरिका 

सुखदेव सिंह ढींढसा, लोक विषय, पंजाब 

प्रवीण गोर्धन (विदेशी), लोक विषय, दक्षिण अफ्रीका 

महाशय धरम पाल गुलाटी, उद्योग, दिल्ली 

दर्शन लाल जैन, सामाजिक कार्य, हरियाणा 

अशोक लक्ष्मणराव कुकडे, किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं, महाराष्ट्र 

करिया मुंडा, लोक विषय, झारखंड 

बुधादित्य मुखर्जी, कला-संगीत-सितार, पश्चिम बंगाल 

मोहनलाल विश्वनाथन नैयर, कला-अभिनय-फिल्म, केरल 

एस नंबी नारायण, विज्ञान, केरल 

कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), पत्रकारिता, दिल्ली 

बछेंद्री पाल, पर्वतारोहण, उत्तराखंड 

वी के शुंगलू, सिविल सेवा, दिल्ली 

हुकुमदेव नारायण यादव, लोक विषय, बिहार 

पद्म श्री 

राजेश्वर आचार्य, कला-गायन-हिंदुस्तानी, उत्तर प्रदेश 

बंगारू आदिगलार, आध्यात्मिकता, तमिलनाडु 

इलियास अली, औषध-सर्जरी, असम 

मनोज बाजपेयी, कला-अभिनय-फिल्म, महाराष्ट्र 

उधब कुमार भराली, जमीनी स्तर पर नए-नए प्रयोग, असम 

उमेश कुमार भारती, औषधि-रेबीज, हिमाचल प्रदेश 

प्रीतम भारतवान, कला-गायन-लोक, उत्तराखंड 

ज्योति भट्ट, कला-चित्रकारी, गुजरात 

दिलीप चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली 

मम्मी चांडी, औषधि-रुधिर विज्ञान, पश्चिम बंगाल 

स्वपन चौधरी, कला-संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल 

कंवल सिंह चौहान, कृषि, हरियाणा 

सुनील छेत्री, खेल-फुटबॉल, तेलंगाना 

दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र 

मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली, सामाजिक कार्य-दिव्यांग, गुजरात 

बाबूलाल दहिया, कृषि, मध्य प्रदेश 

थंगा दारलोंग, कला-संगीत-बांसुरी, त्रिपुरा 

प्रभु देवा, कला-नृत्य, कर्नाटक 

राजकुमारी देवी, कृषि, बिहार 

भागीरथी देवी, लोक विषय, बिहार 

बलदेव सिंह ढिल्लों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, पंजाब 

हरिका द्रोणावली, खेल-शतरंज, आंध्र प्रदेश 

गोधावरी दत्ता, कला-चित्रकारी, बिहार 

गौतम गंभीर, खेल-क्रिकेट, दिल्ली 

द्रौपदी घिमराय, सामाजिक कार्य-दिव्यांग, सिक्किम 

रोहिणी गोडबोले, परमाणु-विज्ञान, कर्नाटक 

संदीप गुलेरिया, औषधि-सर्जरी, दिल्ली 

प्रताप सिंह हार्डिया, औषधि-नेत्र विज्ञान, मध्य प्रदेश 

बुलू इमाम, सामाजिक, कार्य-संस्कृति, झारखंड 

फ्रीडेरिक इरिना (विदेशी), सामाजिक कार्य-पशु, जर्मनी 

जोरावर सिंह जाधव, कला-नृत्य-लोक,गुजरात 

एस जयशंकर, सिविल सेवा, दिल्ली 

नरसिंह देव जम्वाल, साहित्य, जम्मू कश्मीर 

फैयाज अहमद, कला-शिल्प, जम्मू कश्मीर 

के जी जयन, कला-संगीत-भक्ति, केरल 

सुभाष काक(विदेशी), विज्ञान, अमेरिका 

शरत कमल, खेल-टेबल टेनिस, तमिलनाडु 

रजनी कांत, सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश 

सुदाम केत, औषधि-सिकल सेल, महाराष्ट्र 

वामन केंद्रे, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र 

कादर खान(मरणोपरांत-विदेशी), कला, कनाडा 

अब्दुल गफूर खत्री, कला-चित्रकारी, गुजरात 

रवींद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे, औषधि, महाराष्ट्र 

बोम्बायला देवी लेशराम, खेल-तीरंदाजी, मणिपुर 

कैलाश मडैया, साहित्य, मध्य प्रदेश 

रमेश बाबाजी महाराज, सामाजिक कार्य-पशु कल्याण, उत्तर प्रदेश 

वल्लभभाई वासराभाई, कृषि, गुजरात 

गीता मेहता (विदेशी), साहित्य, अमेरिका 

शादाब मोहम्मद, औषधि-दंत चिकित्सा, उत्तर प्रदेश 

के के मुहम्मद, पुरातत्व, केरल 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी, औषधि, झारखंड 

दैतारी नाइक, सामाजिक कार्य, ओडिशा 

शंकर महादेवन नारायण, कला-गायन-फिल्म, महाराष्ट्र 

शांतनु नारायण(विदेशी), उद्योग, अमेरिका 

नर्तकी नटराज, कला-नृत्य, तमिलनाडु 

शेरिंग नोरबू, औषधि-सर्जरी, जम्मू कश्मीर 

श्री अनूप राजन पांडे, कला-संगीत छत्तीसगढ़ 

जगदीश प्रसाद पारिख, कृषि, राजस्थान 

गणपतभाई पटेल (विदेशी), साहित्य, अमेरिका 

बिमल पटेल, कृषि, गुजरात 

हुकुमचंद पाटीदार, कृषि, राजस्थान 

हरविंदर सिंह फूलका, लोक विषय, पंजाब 

मदुरई चिन्ना पिल्लई, सामाजिक कार्य, तमिलनाडु 

ताओ पोर्चोन लिंच(विदेशी), योग, अमेरिका 

कमला पुझारी, कृषि, ओडिशा 

बजरंग पुनिया, खेल-कुश्ती, हरियाणा 

जगत राम, औषधि- नेत्र चिकित्सा, चंडीगढ़ 

आर वी रमनी, औषधि-नेत्र चिकित्सा, तमिलनाडु 

देवरपल्ली प्रकाश राव, सामाजिक कार्य-किफायती शिक्षा, ओडिशा 

अनूप साह, कला-फोटोग्राफी, उत्तराखंड 

मिलेना सल्वानी (विदेशी), कला-नृत्य-कत्थकली, फ्रांस 

नगिनदास संघवी, पत्रकारिता, महाराष्ट्र 

सिरीवेनेला सीताराम शास्त्री, कला-गीत, तेलंगाना 

शब्बीर सैय्यद, सामाजिक कार्य-पशु कल्याण, महाराष्ट्र 

महेश शर्मा, सामाजिक कार्य- आदिवासी कल्याण, मध्य प्रदेश 

मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, साहित्य, दिल्ली 

ब्रजेश कुमार शुक्ला, साहित्य, उत्तर प्रदेश 

नरेंद्र सिंह, पशुपालन, हरियाणा 

प्रशांति सिंह, खेल-बास्केटबॉल, उत्तर प्रदेश 

सुल्तान सिंह, पशुपालन, हरियाणा 

ज्योति कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्य-किफायती शिक्षा, बिहार 

आनंदन शिवमणि, कला-संगीत, तमिलनाडु 

शारदा श्रीनिवासन, पुरातत्व, कर्नाटक 

देवेंद्र स्वरूप (मरणोपरांत), साहित्य, उत्तर प्रदेश 

अजय ठाकुर, खेल-कबड्डी, हिमाचल प्रदेश 

राजीव तारानाथ, कला-संगीत, सरोद, कर्नाटक 

सालुमारदा थिमक्का, सामाजिक कार्य-पर्यावरण, कर्नाटक 

जमुना टुडू, सामाजिक कार्य-पर्यावरण, झारखंड 

भारत भूषण त्यागी, कृषि, उत्तर प्रदेश 

रामस्वामी वेंकटस्वामी, औषधि-सर्जरी, तमिलनाडु 

राम सरन वर्मा, कृषि, उत्तर प्रदेश 

स्वामी विशुद्धानंद, आध्यात्मिकता, केरल 

हीरालाल यादव, कला-गायन-लोक, उत्तर प्रदेश 

वेंकटेश्वर राव यादलापल्ली, कृषि, आंध्र प्रदेश।

Web Title: After the death Kader Khan get award of hard work of life, here is the complete list of the Padma Awards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे