लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: आज रिलीज होगी सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा', कंगना का जावेद अख्तर पर फूटा गुस्सा -पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2020 10:45 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देदिल बेचारा आज शाम को 7.30 बजे रिलीज हो रही हैकंगना रनौत ने ट्वीट करके जावेद अख्तर को सुनाया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

नेपोटिज्म को लेकर नगमा के आरोपों का कंगना ने दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- आदित्य पंचोली मेरा बॉयफ्रेंड....करते थे मारपीट..

 

कंगना की डिजिटल टीम ने नगमा को जवाब दिया है। कंगना  की टीम ने लिखा, 'नगमा जी, आदित्य पंचोली उनका ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। कंगना ने कई बार इस बात को साफ किया है। शुरुआत में उन्होंने आदित्य को अपना मेंटॉर बताया लेकिन जब वो ऑडिशन पर जाती थीं वो उनके साथ मारपीट करता था। उसने कंगना को अनुराग बासु से नहीं मिलवाया।'

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज होगी रिलीज, जानिए कब, कहां कैस देख पाएंगे फिल्म-जानिए कुछ खास बातें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन  को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज रिलीज होने जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, फैमिली और फिल्म की कास्ट सभी के लिए ये एक इमोशनल पल है। आज शाम 7.30 बजे से इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड को लेकर सेलिना जेटली का चौंकाने वाला बयान, कहा- इंडस्ट्री में स्टार किड्स को सेक्शुअल हैरेसमेंट से कुदरती प्रोटेक्शन मिलती है...

एक्ट्रेस ने कहा है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) का होना कोई बुरी बात नहीं है जब तक कि एक पीड़ी से दूसरी पीड़ी अपने टैलेंट के बल पर आगे आए। लेकिन जब ये किसी नए टैलेंट को आने से रोकता है तो ये गलत होता है। मेरी ही उम्र के कुछ स्टार्स हैं जिन्हें इंडस्ट्री में कई तरह की रक्षा मिली है, वहीं मेरा करियर कई उतर-चढ़ाव से गुजरा।

जावेद अख्तर पर कंगना का फूटा गुस्सा, कहा-अपने बच्चों को बेहतरीन जिंदगी देना सबका फर्ज है...लेकिन दूसरों की बेटियों के बारे में आप गलत...

कंगना रनौत ने लिखा कि, अपने बच्चों को बेहतरीन जिंदगी देना सबका फर्ज है लेकिन क्या आपने कभी जीओ और जीने दो की कहावत के बारे में सुना है। आप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं तो दूसरों की बेटियों के बारे में आप गलत कैसे बोल सकते हैं। आपको ऐसा क्यों लगता है कि कंगना रनौत आप और आपके परिवार के लिए खतरा साबित हो रही है। इस सवाल का जवाब दीजिए। 

करण जौहर पर अब फूटा 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा, कहा- फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं

 शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है जो यह कह सकता है कि यह व्यक्ति यहां नहीं रह सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हमारे बीच काफी समानता रही हैं। हम बिहार से रहे हैं। वह काफी बड़े स्टार बन सकते थे, उन्हें कठिन परिस्थितियों में लड़ना चाहिए था। कोई प्रॉब्लम थी तो लोगों को बताना चाहिए था। सुशांत से सिर्फ एक ही बार मुलाकात हुई थी। जब वह मुझसे मिलने आया था तो बहुत प्रभावित किया। सुशांत उन लोगों में थे जो अपने सपनों को पूरा करना जानते थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतदिल बेचाराकरण जौहरशत्रुघ्न सिन्हाजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल