लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत के निधन को चार महीने पूरे, BB में वापसी करेंगी सारा गुलपाल-पढ़ें खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2020 11:17 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ने हाईकोर्ट का रूख किया हैफैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप खबरों से रूबरू करवाते हैं-

अमिताभ ने फैंस से ब्लॉग लिखकर मांगी माफी, नहीं कर पाए थे ये काम

बिग बी ने ब्लॉग में लिखा, ''उन लोगों से माफी, जो 'जलसा' के बाहर आए और गली में कई बैनर लेकर आए, उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद, लेकिन मुझे बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, और ध्यान रखना जरूरी... इसलिए माफी.''

सुशांत के निधन को 4 महीने हुए पूरे, रिया हुईं रिहा तो एम्स के डॉ. ने किया बड़ा दावा -जानें अब तक की हर बड़ी अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक चार महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 4 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं।  

एक जुट होकर निजी चैनलों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा बॉलीवुड, तो राम गोपाल वर्मा ने यूं उड़ाया मजाक

राम गोपाल वर्मा ने इसे बॉलीवुड की तरफ से ठंडी और देरी से गई प्रतिक्रिया बताया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड की प्रतिक्रिया काफी देर से आई है और यह काफी ठंडी है। टॉप फिल्मी हस्तियों के दिल्ली हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराना ऐसा ही है जैसे कोई स्कूल का बच्चा टीचर से कह रहा हो कि टीचर, टीचर, वो मुझे गाली दे रहा है।'

BB14 के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर से घर में एंट्री मारेंगी सारा गुरपाल

अब खबरों की मानें जल्द ही सारा गुरपाल घर में वापसी करने वाली हैं। बीते हफ्ते नॉमिनेट होने के साथ ही पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला के रडार पर थीं। वहीं हिना खान और गौहर खान निशांत और राहुल  पर मन बना रही थीं।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के ऐलान के बाद सना खान ने शेयर किया पहला पोस्ट, मेकअप को लेकर हुईं ट्रोल

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मंगलवार को सना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सना ने इस्लाम को लेकर बातचीत की। वीडियो में सना हल्के मेकअप के साथ प्रिंटेड दुपट्टे में नजर आईं। लेकिन सना का ये लुक एक यूजर को रास नहीं आया। लोगों ने सना के मेकर को लेकर जमकर ट्रोल किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!