लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत सिंह राजपूत की फॉरेंसिक विसरा रिपोर्ट में मौत का सच आया सामने, आर्थिक तंगी में सब्जी बेचने को मजबूर हुआ एक्टर, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 10:39 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि 34 वर्षीय अभिनेता को उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया और उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में काम करने वाले एक्टर कार्तिक साहो सब्जी बेचने को मजबूर हैं।हुमा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी।अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फैंस भी उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विसरा जांच रिपोर्ट में पिछले महीने उनकी मौत के संबंध में किसी भी साजिश से इनकार की बात कही गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को अभिनेता की विसरा जांच रिपोर्ट मिली है, जो 'निगेटिव' है। 

रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया गया है कि मौत के मामले में किसी भी तरह की साजिश नहीं है। इससे पूर्व, राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि 34 वर्षीय अभिनेता को उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया और उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई। अधिकारी ने बताया कि यह जांच रिपोर्ट कलिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (एसएसएल) ने जांच टीम को रविवार को सौंपी। 

परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी का ठेला लगा रहा यह एक्टर, अक्षय कुमार संग 'सूर्यवंशी' फिल्म में कर चुका है काम

अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में काम करने वाले एक्टर कार्तिक साहो सब्जी बेचने को मजबूर हैं। परिवार का पेट पालने के लिए वह इन दिनों सब्जी का ठेला लगा रहा हैं। ओडीशा के रहने वाले कार्तिक मुंबई में काम न होने की वजह से अपने घर वापस आकर सब्जी बेच रहे हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' में कार्तिक का ऐक्शन सीन है। कार्तिक की तरह कई कलाकार अभी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

बर्थडे स्पेशल: कभी इमरान हाशमी संग इंटिमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, फिर इस तरह हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान

 'परमीशन लिए हो' डायलॉग से फैंस को दीवाना करने वाली  बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का आज जन्मदिन है। हुमा का जन्म दिल्ली में 28 जुलाई 1986 को हुआ है। हुमा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। हुमा के पिता सलीम कुरैशी का अपना रेस्टोरेंट चेन है। वहीं उनकी मां अमीना कुरैशी भी बिजनस में उनका हाथ बटाती हैं। हुमा के अलावा उनके तीन भाई और हैं। उनमें से सकीब सलीम भी उन्हीं की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

 एकता कपूर ने एक थी डायन का क्लाइमैक्स सीन में हुमा और इमरान के बीच इंटिमेट सीन भी फिल्माया जाना था, लेकिन हुमा इस बात से खासी नाराज हो गई और इस इंटिमेट सीन को करने से इंकार कर दिया। कहा जाता है कि पहले स्क्रिप्ट में यह इंटिमेट सीन नहीं था, लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में बाद में इस सीन को जोड़ा गया जो हुमा की नाराज़गी की असली वजह थी। विशाल भारद्वाज ने ना सिर्फ समझा-बुझाकर हुमा को उस सीन के लिए मना लिया बल्कि वह सीन फिल्म ‘एक थी डायन’ का खूबसूरत हिस्सा भी बन गया है। 

अमिताभ बच्चन ने शेयर की लिपिस्टिक किस मार्क्स वाली तस्वीर, कहा - कामयाबी मिलने पर दुश्मन ख़ैरात में मिलते हैं

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, इस दौरान वो लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। वहीं, बिग बी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फैंस भी उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते हैं। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती बिग बी ने अब इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर की है। 

अमिताभ की एक पुरानी फोटो पर लाल लिपस्टिक से किस के मार्क नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''दुश्मन बनाने के लिए जरूरी नहीं कि लड़ा जाए। थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो खैरात में मिलेंगे।''इसके अलावा अमिताभ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह किताब में पिता हरिवंशराय बच्चन की कविता पढ़ते दिख रहे हैं। अमिताभ ने यह भी कहा कि वह अपने पिता को हॉस्पिटल में बहुत याद करते हैं।

स्टार किड होने के बावजूद शाहिद कपूर के करियर को तबाह करना चाहते थे कुछ लोग, सच आया सामने

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' पर काम कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग से लेकर फिल्म के दूसरे काम नहीं हो पा रहे हैं। शाहिद कोरोना काल में अपना सारा समय घर में ही व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में वह घर का काम भी कर रहे हैं। वह अक्सर काम करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

बॉलीवुड का एक शक्तिशाली प्रोडक्शन हाउस न केवल आटउसाइडर्स के करियर को तबाह करने की कोशिश करता है बल्कि कई बार तो इनसाइडर्स भी प्रभावित होते हैं। स्टार किड शाहिद कपूर भी इसी प्रोडक्शन हाउस का शिकार रह चुके हैं। इस हाउस के साथ पहली फिल्म के बाद शाहिद को न केवल दूसरी फिल्म के लिए नकार दिया गया, बल्कि दूसरों को भी उन्हें फिल्म में लेने से रोका गया।

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीअमिताभ बच्चनसुशांत सिंह राजपूतहुमा क़ुरैशीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल