लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा से अर्जुन कपूर तक, जानिए इन 7 सितारों के शरीर पर बने टैटू का राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2019 06:57 IST

बॉडी के किसी भी पार्ट में टैटू बनवाना आज कल फैशन बनता जा रहा है। सिर्फ आम पब्लिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी टैटू के शौकीन हैं।

Open in App

आज कल टैटू का क्रैज काफी जोरो शोरों से चल रहा है। कुछ लोग टैटू फैशन के लिए बनाते हैं तो कुछ उसे अपना लकी चार्म भी मानते हैं। सिर्फ आम ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी टैटू के दीवाने हैं। उनके टैटू के पीछे कोई ना कोई कहानी छुपी है। बॉलीवुड कलाकारों के टैटू भी उनके दिल के काफी करीब है। जानीए ऐसे 7 कलाकारों के टैटू और उसके पीछे की कहानी। 

1. प्रियंका चोपड़ा

अगर आप बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंन है तो आपने उनका “Daddy’s lil girl..”  टैटू देखा होगा। प्रियंका के सीधे हाथ की कलाई पर यह टैटू बना है। यह टैटू उनके पिता के हैंडराइटिंग में लिखा गया है ताकि यह टैटू प्रियंका को उनके पिता की याद दिलाता रहे। प्रियंका ने कहा था कि ' मेरी पिता मेरी सफलता से मुझसे भी ज्यादा खुश होते थे। वो मेरे सबसे बड़े प्रशंसक थे हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते थे।'  

2. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक नहीं बल्कि 3 टैटू अपने शरीर पर बनवाये हैं। उनका पहला टैटू बेटे आरव दूसरा बेटी नितारा और तीसरा पत्नी ट्विंकल के लिए है। जिन्हें वो टीना बुलाते हैं। तीसरा टैटू टीना के नाम का ही है।अक्षय के अनुसार वो जब भी घर से दूर होते है तो जो तीन लोग उनके जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी हैं वो इन टैटू के ज़रिए उनके साथ होते हैं।  

3. दीपिका पादुकोण 

एक्ट्रेस दीपिका कुछ समय पहले उनके गर्दन पर बने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम का 'आरके' टैटू को लेकर काफी लाइमलाइट में बनी हुई थीं। दीपिका ने सिर्फ एक यही टैटू नहीं बनवाया है। बता दें कि उनके एंकलेट के तौर पर पैरों में भी टैटू बनवाया है। दीपिका पादुकोण ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें यह टैटू काफी प्रिय है। उन्होंने यह टैटू फिल्म 'लफंगे परिंदे' के समय बनवाया था ।                                 

  4. सैफ अली खान

एक्टर सैफ अली खान का टैटू बॉलीवुड का सबसे चर्चित टैटू है। इस टैटू ने करीना और सैफ अली के रिश्ते पर मोहर लगाई थी। सैफ ने यह टैटू फ़िल्म टशन की शूटिंग के वक़्त बनवाया था, यह साबित करने के लिए की वो करीना के साथ रिश्ते को लेकर कितने सीरियस हैं। हाल ही में एक बयान में करीना ने बताया कि 'कैसे जब भी तैमूर अपने पिता के हाथ पर बने टैटू को देखकर सवाल करते है तो सैफ कहते हैं कि यह तुम्हारी अम्मा का नाम है।'                

5. दिया मिर्ज़ा  

 टैटू की इस लिस्ट में जिनका नाम हाल ही में जुड़ा है वो हैं एक्टर दिया मिर्ज़ा। दिया मिर्ज़ा ने हाल ही में अपनी कलाई पर टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी कलाई पर आज़ाद लिखवाया है। अपने टैटू की फ़ोटो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। 

6. वरुण धवन 

एक्टर वरुण धवन ने भी अपने कान के पीछे एक टैटू बनवाया है। पर काफी समय तक लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, हाल ही में अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन के दौरान उनका यह टैटू लोगों और मीडिया की नज़र में आया। वरुण ने अपने कान के पीछे नंबर 24 लिखवाया है। जिसमे 2 लाल रंग से तो वहीं 4 काले रंग से लिखा है। अभी यह तो साफ नहीं हुआ है कि इसके पीछे क्या कारण है पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वरुण ने अपनी जन्म की तारिख 24 अप्रैल 1987 के 24 को अपने शरीर पर जगह दी है। 

7    अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का टैटू उनके लिए बेहद खास है। अर्जुन कपूर जिन्होंने 2012 में फ़िल्म इशकज़ादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फ़िल्म की रिलीज से दो महीने पहले उनकी माँ का कैंसर से निधन हो गया। अर्जुन अपनी माँ के बेहद ही करीब थे, उनके गुज़र जाने के बाद अर्जुन ने अपनी कलाई पर हिंदी में माँ लिखवाया है वो कहते है कि इस टैटू के ज़रिए वो हमेशा अपनी माँ को अपने साथ पाते हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ावरुण धवनसैफ अली खानअक्षय कुमारअर्जुन कपूरदीया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया