लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद बाॅलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जताया दुख

By वैशाली कुमारी | Updated: August 17, 2021 09:15 IST

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर चिंता प्रकट करते हुए  सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर  सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर जाने के बाद तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया अफगानिस्तान में बदलाव लाने की अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों की दो दशक की कोशिशों पर पानी फेर दिया

मुंबईः अफगानिस्तान पर तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। देश की राजधानी काबुल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं उन्हे देख कर इस देश में लोगो के बीच फैल रही दहशत का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोग अब किसी भी कीमत पर काबुल छोड़कर जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर जाने के बाद तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया और अफगानिस्तान में बदलाव लाने की अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों की दो दशक की कोशिशों पर पानी फेर दिया।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर चिंता जताते  हुए  सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर  सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर अफगानियो को मोटिवेट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘अफगानिस्तान मजबूत रहो, पूरी दुनिया आपके लिए दुआ कर रही है। ’’

वहीं रिया ने इस मामले में ट्वीट कर के कहा कि, "जब पूरी दुनिया में महिलाएं समान वेतन के लिए लड़ रही हैं, ऐसे समय में अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहां की महिलाओं और अल्पसंख्यकों की स्थिति दिल तोड़ने वाली है। ग्लोबल लीडर्स से अपील करती हूं कि इसके खिलाफ खड़े हों. महिलाएं भी इंसान हैं।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर एक वीडियो को रीट्वीट किया है। इस वीडियो में लोग काबुल एयरपोर्ट पर प्लेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल टूटने वाली तीन इमोजी बनाई हैं। 

टिस्का चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीरटिस्का चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "काबुल में बचपन बिताना बेहद खूबसूरत रहा। अब जो हो रहा है वह दिल तोड़ देने वाला है। एक बेहद सुंदर पर दुखद देश की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "जहां एक देश अपनी आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरा अपनी आज़ादी खो रहा है।" 

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulसोनू सूदरिया चक्रवर्तीस्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!