लाइव न्यूज़ :

ट्रिपल तलाक बिल पर एक्टर ने पीएम मोदी को दिया 'धन्यवाद', कहा- अब मुस्लिम लड़कियां नहीं होंगी बच्चे पैदा करने की मशीन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2019 09:15 IST

तीन तलाक बिल वोटिंग के बाद आखिरकार राज्यसभा से भी पास हो गया। यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक बिल था। बिल पास होने पर कमाल आर खान ने प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमाम परेशानियों के बाद आखिरकार तीन तलाक बिल दोनों सदनों में पास हो ही गया है। अब सभी मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के दर्द के मुक्ति मिल जाएगी।

तमाम परेशानियों के बाद आखिरकार तीन तलाक बिल दोनों सदनों में पास हो ही गया है। अब सभी मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के दर्द के मुक्ति मिल जाएगी। इस बिल के पास होने पर हर कोई मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में खुद अब कमाल आर खान भी जुड़ गए हैं।

वैसे को कमाल अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं और आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने ट्रिपल तलाक बिल के पास होने पर ट्वीट करके तारीफ की है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि आज राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास होने पर भारत की सभी मुस्लिम महिलाओं को बहुत बधाई। इसका श्रेय शाहबानो सहित कई महिलाओं को जाता है, जो 1984 से अपने हक के लिए लड़ रही थीं। नरेंद्र मोदी जी का बहुत धन्यवाद। एनडीए सरकार का बहुत सराहनीय कदम। अब लड़कियां पैरों की जूती और बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं होंगी।

कमाल के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रकिक्रियाएं आ रही हैं। कमाल के अलावा अशोक पंडित ने भी तीन तलाक पर ट्वीट करके अपनी बात रखी है।

अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने इतिहास रच दिया। तीन तलाक बिल पास हो गया। उन सभी मुस्लिम महिलाओं को बहुत बधाई, जो पीड़ित थीं और जो भविष्य में इस संकट से जूझती।

टॅग्स :तीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम अलर्टTriple Talaq: संभल हिंसा को रोकने में पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करने पर शौहर ने बीवी को दिया 'तीन तलाक'

क्राइम अलर्टअयोध्या: मुस्लिम महिला ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ तो पति की घरेलू हिंसा, दिया तीन तलाक, VIDEO

क्राइम अलर्टRajasthan: रहमान ने कुवैत से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पाक महिला से शादी कर उसे लाया भारत, जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया