लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने किया Tweet, लिखा-कोरोना हिंदू मुस्लिम को मान्यता...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2020 09:35 IST

कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 400 पार हो हुई है ऐसे में कोरोना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को सतर्क रहने को कह रहे हैं

  भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 400 पार हो हुई है।  30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, जिसमें 548 जिलों को कवर किया गया है। 3 राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा ने कुछ क्षेत्रों को लॉकडाउन किया है। महाराष्ट्र और पंजाब की सरकारों ने सोमवार को राज्यव्यापी कर्फ्यू लागू कर दिया है। ऐसे में कोरोना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को सतर्क रहने को कह रहे हैं, इस लिस्ट प्रोड्यूसर कमाल आर खान का नाम भी शामिल हो गया है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

कोरोना के प्रकोप के बीच  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोसध कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन जारी है। हालांकि अब ये खत्म हो गया, लेकिन इसके खत्म करने के लिए कई सेलेब्स ने भी ट्वीट किए जिसमें कमाल आर खान का नाम भी शामिल है।

कमाल ने बिना शाहीन बाग का नाम लिए ट्वीट किया है, लेकिन उनके ट्वीट से साफ हो गया है कि वह किसके लिए ट्वीट कर रहे हैं। एक्टर ने लिखा है कि  मेरे प्यारे भारतीय मुसलमानों, अबी वक्त है सुधर जाऊ! # कोरोनोवायरस के बारे में सभी सिद्धांत 100% गलत हैं। मुस्लिम देश जैसे सऊदी अरब, यूएई आदि # COVID19 को हराने के लिए तालाबंदी कर रहे हैं! इसलिए प्लीज देश और स्वयं के परिवार को नष्ट करने का प्रयास न करें। # कोरोना हिंदू मुस्लिम को मान्यता नहीं देता है। कमाल इस तरह के ट्वीट करते रहते हैं। इससे पहले एक बार कोरोना के भारत में आने से पहले केआरके ने ट्वीट किया था भारत में कोरोना आ जाए। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव