लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के जरिए बॉलीवुड प्रोड्यूसर का BJP पर निशाना, कहा- जबकि बीजेपी के भक्त मुगलों को दुश्मन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 24, 2020 10:17 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैंकई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं। आज सुबह 11.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां पीएम नरेंद्र मोदी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। वह आगरा के ताजमहल का दीदार भी करेंगे। इस पर कमाल ने निशाना साधा है।

कमाल ने बीजेपी पर ट्रंप के जरिए निशाना साधा है। कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं वास्तव में समझ नहीं पा रहा हूँ, कि पीएम मोदी जी ताजमहल को ट्रम्प को क्यों दिखाना चाहते हैं, जो एक  मुगल द्वारा बनाया गया था, जबकि बीजेपी के भक्त मुगलों को दुश्मन मानते हैं! #TrumpIndiaVisit गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, US सिक्योरिटी के स्निफर डॉग भी मौजूद हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचने के बाद आश्रम का दौरा करेंगे।

कमाल आर खान के इस ट्वीट ने लोगों का जमकर ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कमाल इस तरह के ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

 हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की'मैंने एक कनाडियन को इंडियन बनाया', अक्षय को भारतीय नागरिकता दिलाने का इस अभिनेता ने लिया श्रेय

बॉलीवुड चुस्कीएसएस राजामौली की 'बाहुबली' पर KRK ने किया कटाक्ष, कहा- हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किए हैं सीन, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीविक्रम वेधा के बाद फिल्म समीक्षा से संन्यास लेंगे KRK, कहा- मेरे खिलाफ केस दर्ज कराने वाले सभी बॉलीवुड लोगों को भी धन्यवाद

बॉलीवुड चुस्कीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होना चाहते हैं KRK, ट्वीट कर मोहन भागवत से कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस