लाइव न्यूज़ :

फर्जी बाबाओं पर बनी बॉलीवुड की वो फिल्में जिनको देख सोच में पड़ जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 26, 2018 11:47 IST

फर्जी बाबाओं को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों से कई तरह से सच को दिखाने की कोशिश भी की गई है।

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल:  जोधपुर कोर्ट ने बुधवार को नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम बापू को दोषी करारते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। ऐसे कई फर्जी बाबा हैं जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इस तरह के बाबाओं को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों से कई तरह से सच को दिखाने की कोशिश भी की गई है। इन फिल्मों के जरिए दिखाया गया है कि ये फर्जी बाबा किस तरह से अपने भक्तों के विश्वास को किस तरह से छलते हैं। बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्में जिन्हें देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।6

पीकू

फिल्म में धर्म के प्रति अंधविश्वास के रूप को दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से अनुष्का शर्मा हिन्दुस्तान से बाहर टेलीविजन की पढ़ाई करती हैं और उन्हें एक पाकिस्तानी लड़के, यानि सुशांत सिंह राजपूत से प्यार हो जाता है। लेकिन धार्मिक गुरु के कहते पर उसके घरवाले इस खिलाफ हो जाते हैं। जिसके बाद आमिर खान वाले रोल ने फर्जी बाबाओं की सच्चाई को बड़े ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश किया था। फिल्म मे साफ किया था कि कैसे बाबा ढोंग करके आम जनता को बेवकूफ बनाते हैं।

धर्म संकट में

'धर्म संकट में' फिल्म में परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह और अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दिखाया था कि परेश रावल एक ऐसे रोल में हैं, जिन्हें धर्म में कोई दिलचस्पी नहीं है और उन्हें एक दिन पता चलता है कि उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जिसके बाद  फर्जी बाबओं के ज्ञान और प्रारुप को पेश किया गया था कि किस तरह से आपकी परेशानियों का वो फायदा उठाते हैं। फिल्म में हिंदू और मुस्मिलम धर्म की आड़ में फर्जी बाबाओं को दिखाया गया था।

ग्लोबल बाबा

फिल्म 'ग्लोबल बाबा' में दिखलाया गया है कि कि आखिर किस तरह से एक बाबा आम जनता को बेवकूफ बनाकर अपने ढ़ोग का सहारे सत्ता पर काबिज करना चाहता है। इतना ही नहीं इस फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से ये फर्जी बाबाओं द्वारा लूटपाट करने वाले आम पब्लिक से पैसे लूटते हैं और आंखों के सामने बेवकूफ बना देते हैं।

ओह माय गॉड

फिल्म में बेहद शानदार तरीके से भगवान की महत्ता को बताते हुए इन फर्जी बाबाओं के रुप से पर्दा उठाया गया था।  अंधविश्वासों को सच का आइना दिखाएगी और शायद आप भगवान को मंदिर में नहीं, बल्कि मन के अंदर ढूंढ़ना शुरू कर दें। कुछ बाबाओं की इंसान पर जबरस्ती को दिखाया गया था। लेकिन फिल्म में एक ओर जहां इस तरह के  बाबाओं के फर्जी और छल को पेश किया गया था। वहीं, भगवान की महत्वता को भी आकर्षित रूप से निर्देशक ने पेश किया था।

टॅग्स :आसारामअनुष्का शर्माआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?