लाइव न्यूज़ :

गीतकार स्वानंद किरकिरे को आया धमकी भरा फोन, फोन करने वाले ने खुद को बताया RBI अधिकारी

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2022 16:56 IST

गीतकार स्वानंद किरकिर ने ट्वीट पर एक नंबर जारी करते हुए लिखा है कि इस नंबर से उन्हें धमकी मिली है। फोन करनेवाला खुद को आरबीआई का अधिकारी बताया था..

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड गीतकार स्वानंद किरकिरे ने ट्वीट कर बताया है कि उन्हें एक नंबर से धमकी मिली है गीतकार के मुताबिक फोन करनेवाला खुद को आरबीआई का नोडल अधिकारी बतायाफोन पर गीतकार से बैंक डिटेल्स मांगे गए और खाता सील की धमकी दी गई

मुंबईःप्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक और गीतकार स्वानंद किरकिरे ने बुधवार ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें एक नंबर से धमकी भरा फोन आया था। स्वानंद ने बताया है कि फोन करनेवाले ने खुद को आरबीआई का नोडल अधिकारी बताते हुए उनसे बदतमीजी से बात की और उनके बैंक खाते को सील करने की धमकी दी।

स्वानंद किरकिर ने संबंधित ट्वीट में मुंबई पुलिस और आरबीआई के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है। इसके साथ ही उन्होंने उस फोन नंबर को भी सार्वजनिक किया है जिससे फोना आया था। फोन करनेवाले का नाम पंकज त्रिपाठी लिखा गया है। गीतकार ने ट्वीट में लिखा- +91 99035 39074  ये पंकज कुमार त्रिपाठी जी का नम्बर है इनका मुझे फोन आया और ये बोले की ये आरबीआई के नोडल अधिकारी है ये मुझे बदतमीज़ी से मेरे बैंक अकाउंट सील करने की धमकी दे रहे हैं और डिटेल्स माँग रहे हैं। क्या यह ठीक है ?

स्वानंद के ट्वीट पर (खबर लिखे जाने तक) ना तो मुंबई पुलिस और ना ही आरबीआई ने कोई जवाब दिया है। हालांकि एक यूजर ने किरकिरे द्वारा जारी किए नंबर की जांच कर इसे फर्जी करार दिया। शांतिनाथ चौधरी नाम के यूजर द्वारा जांच में उस नंबर के मालिक का नाम मिस प्रीति विश्वकर्मा दिखाया जो ट्रू कॉलर पर पंकज त्रिपाठी दिखा रहा था। 

यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, यह एक धोखेबाज है जो आपको धोखा देने के लिए आरबीआई का आदमी होने का नाटक कर रहा है। कृपया उसे ब्लॉक करें। इसके अलावा, आप उनके वास्तविक नाम प्राप्त करने के लिए GPay, PayTm आदि का उपयोग कर सकते हैं, वे TrueCaller की तुलना में अधिक विश्वसनीय हैं। ये है उनका असली नाम..। स्वानंद किरकिरे ने यूजर का इसके लिए आभार व्यक्ति किया। 

टॅग्स :स्वानंद किरकिरेमुंबईभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव