लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: इस साल पर्दे पर छाया रहा बायोपिक फॉर्मूला, कोई बना PM तो किसी ने लक्ष्मीबाई बन जीता दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2019 16:15 IST

इस साल भी कई बड़ी बायोपिक फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए साल के खत्म होने से पहले बात करते हैं उन बायोपिक फिल्मों की जो इस साल रिलीज हुईं।

Open in App

2019 के खत्म होने में अब थोड़ा ही समय बचा है। ये साल अपनी कई खट्टी मीठी यादें लेकर जा रहा है। इस साल कई नायाब फिल्में पर्दे पर रिलीज की गई हैं। इनमें से कुछ ही थी जो सफल हुईं और कुछ को सफलता हाथ लगी।

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ये बायोपिक पर्दे पर खूब हिट भी हुई है।  इस साल भी कई बड़ी बायोपिक फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए साल के खत्म होने से पहले बात करते हैं उन बायोपिक फिल्मों की जो इस साल रिलीज हुईं। 

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर

11 जनवरी 2019 को द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रोल में नजर आए।इस फिल्म से अनुपम ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था।

मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी

25 जनवरी को 'मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी' पर्दे पर रिलीज हुई थी।रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित ये फिल्म थी। कंगना रनौत इस फिल्म में लीड रोल में थीं। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी।

ठाकरे

निर्देशक अभिजीत पांसे की फिल्म ठाकरे भी 2019 को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म बाला साहब ठाकरे के जीवन पर आधारित थी।  फिल्म में ठाकरे की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और उनकी पत्नी की भूमिका अमृता राव ने निभाई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक भी पर्दे पर इसी साल रिलीज हुई। फिल्म 24 जुलाई को रिलीज की गई। फिल्म में मोदी के किरदार में एक्टर विवेक ओबेरॉय नजर आए थे।  फिल्म में विवेक की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।

सुपर 30

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी फिल्म सुपर 30 भी इसी साल 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। इस फिल्म में ऋतिक के काम की काफी तारीफ की गई थी।

सांड की आंख

भारत की सबसे उम्रदराज महिला शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की कहानी थी सांड की आंख जो शूटर दादी के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। इस फिल्म को पर्दे पर पेश किया गया। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आई थीं।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019नरेंद्र मोदीमणिकर्णिकासुपर 30द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?