लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल का कोरोना से निधन, अभिनेता आर माधवन ने जताया शोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 22, 2021 13:41 IST

बॉलीवुड सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल का बुधवार को निधन हो गया। जॉनी की कोरोना संक्रमण के वजह से जान चली गई । उनके निधन पर अभिनेता आर माधवन और तुषार कपूर ने शोक जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के मशहूर सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल का निधन, कोरोना से संक्रमित थे आर माधवन और तुषार कपूर ने जताया शोक, कहा- आपने अपनी कला से हमें निखारा'रहना है तेरे दिल में' और 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों में की थी जॉनी लाल ने सिनेमाटोग्राफी

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी जॉनी लाल का बुधवार को  निधन हो गया । दरअसल जॉनी पिछले दो हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हो गए  थे और होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे लेकिन बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अभिनेता आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह  जानकारी दी।

आर माधवन ट्वीट कर जॉनी लाल को दी श्रद्धांजलि 

माधवन ने ट्वीट कर लिखा, 'त्रासदी की गाथा जारी है और हमने आरएचटीडीएम के एक अद्भूत कलाकार को खो दिया। श्रद्धांजलि जॉनी सर। आपकी विनम्रता, दयालुता और प्रतिभा बहुत याद आती है। आपने इतनी खूबसूरती से आरएचटीडीएम में हमारी आत्मा को खूबसूरती से निखारा था और आप स्वर्ग में चले गए।  यह खबर दिल तोड़ने वाली है।  '

   

तुषार ने लिखा धन्यवाद जॉनी सर

तुषार कपूर ने  जॉनी लाल को याद करते हुए लिखा, 'श्रद्धांजलि जॉनी सर ! #mujhekuchkehnahai बनाने के लिए धन्यवाद।  आपने जिस तरह से इस फिल्म को बनाया , वह आज भी मुझे याद आया है । मेरी पहली फिल्म के फिल्मांकन के दौरान मेरी अपरिपक्व और अपूर्णता को अच्छे तरीके से उभराने के लिए धन्यवाद !  ' 

जॉनी लाल ने आर माधवन स्टारर फिल्म 'रहना है तेरे दिल में ' और तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी। 

टॅग्स :आर माधवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?