लाइव न्यूज़ :

Happy Holi: होली के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, ऐश्वर्या राय-अक्षय ने दी बधाई, धर्मेंद्र ने कहा-त्योहार मनाएं, लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2020 10:52 IST

बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। तमाम स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है

होली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। हर कोई इस त्योहार में खुशी में झूम जाता है। ऐसे में ये खास दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बहुत खास होता है। बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। तमाम स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ अपनी होलिका दहन वाली फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा, 'सभी को होली की बधाईयां। प्यार और प्रकाश....।' मां ऐश्वर्या राय के साथ फोटो में आराध्या होलिका दहन का हिस्सा बनकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऋषि कपूर ने ट्वीट करके होली की शुभकामनाएं दी हैं। होली (Holi 2020) के त्योहार पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने सबको बधाइयां देते हुए लिखा, "एक युवा बच्चे की तरफ से आप सभी को सुरक्षित और खुशियों वाली होली की शुभकामनाएं। कोरोनावायरस से सावधान रहें।

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने होली (Holi) के पावन अवसर पर अपनी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फोटो को साझा करते हुए लिखा, "सभी दोस्तों को होली की ढेर सारी बधाइयां, इसे मनाएं लेकिन सावधानी से, कोरोना, कोरोना और कोरोना  शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने होली (Holi) के मौके पर सबको बधाइयां देते हुए लिखा, "होली का यह त्योहार और उसके रंग हमारे जीवन में खुशियां, प्यार, सकारात्मकता और शांति भर दें। हम सभी भाईचारे और एकता के साथ रहें और नकारात्मकता व घृणा को अपने जीवन से जाने दें, हैप्पी होलीअक्षय कुमार ने ट्वीट कर होली की बधाइयां देते हुए कहा, "होली की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं, सुरक्षित रहें और सुरक्षित तरीके से खेलें नेहा कक्कड़ ने भी अपने अंदाज में फैन्स को होली की बधाईयां दीं। नेहा ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'हर पल को सेलिब्रेट करो और रंगभरी यादें बनाओ। सभी को होली की शुभकामनाएं...। तापसी पन्नू ने भी होली के त्योहार पर सभी शुभकामनाएं दीं। तापसी ने अपने फैन्स से कहा- बुरा ना मानो होली है...।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सनी देओल, मल्लिका शेरावत, परिणीति चोपड़ा, सनी लियोनी सहित कई सेलेब्स ने अपने फैन्स को होली की बधाईयां दीं।

टॅग्स :होलीअक्षय कुमारऐश्वर्या राय बच्चननेहा कक्कड़सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?