लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ लड़ाई की पहल में पीएम मोदी के साथ आए सेलेब्स, सलमान से कंगना तक सभी ने फैंस से की अपील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 8, 2020 15:18 IST

कोरोना के खिलाफ लड़ाई और देशवासियों से प्रधानमंत्री की अपील के बीच, फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पीएम मोदी के अभियान का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थनसलमान खान से लेकर कंगना रनौत तक, इन हस्तियों ने किए ट्वीट

कोरोना से लड़ने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है, इसके साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान 'यूनाइट 2 फ़ाइट कोरोना' का समर्थन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया है। इसके साथ  ही देशवासियों से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरदर्शी प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

 कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर जैसी हस्तियों और अन्य लोगों ने कोरोनो वायरस के खिलाफ अभियान में शामिल होने के लिए ट्विटर का सहारा लेते हुए अपना समर्थन जाहिर किया।

सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भाइयों, बहनों और मित्रों, इस कठिन समय में केवल तीन चीजें करें। 6 फीट की दूरी, मास्क पहनो, हाथ धोएं और सैनिटाइज करें। चलो पीएम मोदी के कोरोना के खिलाफ जन आंदोलन को को लागू करें।' राजकुमार राव ने भी सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ साफ रखना और मास्क लगाने को अपने लिए वैक्सीन के डोज बताया।

श्रद्धा कपूर ने भी दो गज की दूरी और मास्क को अपने लिए जरूरी बताया है।

कृति सेनन ने लिखा कि हमें पीएम मोदी के जन आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक साथ आने की जरूरत है।

फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने लिखा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत का हर नागरिक वॉरियर है। इसी तरह से ये लड़ाई जीती जा सकती है। शेखर ने लिखा, 'मैसेज फैलाएं, संक्रमण नहीं।'

कंगना रनौत ने लोगों से महामारी के समय में एकजुट होकर संघर्ष करने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के मामले भारत में आने के बाद से ही लगातार संक्रमण नियंत्रित करने के लिए लोगों से समय समय पर अपील करते रहे हैं। कोरोना काल में वो दौर भी देखने को मिला जब लोग एक बार फिर प्रधानमंत्री के एक आह्वान पर एक साथ आ गए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकंगना रनौतसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया