लाइव न्यूज़ :

BOLLYWOOD BOX OFFICE COLLECTION: 11 से 13 अगस्त तक बंपर कमाई, “गदर 2” ने 134.88 करोड़ और “ओएमजी 2” ने 43.11 करोड़ रुपये कमाए, चार फिल्म और 390 करोड़ रुपये से अधिक कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 17:46 IST

BOLLYWOOD BOX OFFICE COLLECTION 2023: प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के अनुसार, रजनीकांत की तमिल फिल्म “जेलर” व चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म “भोला शंकर” के साथ रिलीज दोनों नई हिंदी फिल्मों को सिनेमाघरों में 2.10 करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की “ओएमजी 2” ने 43.11 करोड़ रुपये कमाये।बीते 10 साल में एक साथ रिलीज हुई फिल्मों को देखने वालों की सबसे अधिक संख्या है।चारों फिल्में देशभर के सिनेमाघरों में सप्ताहांत में 390 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर चुकी हैं।

BOLLYWOOD BOX OFFICE COLLECTION 2023: कोविड-19 महामारी के उपरांत सिनेमाघर खुलने के बाद से 11 से 13 अगस्त “सर्वाधिक व्यस्त सप्ताहांत” रहा। इस दौरान सनी देओल की फिल्म “गदर 2” ने 134.88 करोड़ रुपये, जबकि अक्षय कुमार की “ओएमजी 2” ने 43.11 करोड़ रुपये कमाये।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के अनुसार, रजनीकांत की तमिल फिल्म “जेलर” व चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म “भोला शंकर” के साथ रिलीज दोनों नई हिंदी फिल्मों को सिनेमाघरों में 2.10 करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं।

दोनों संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह “बीते 10 साल में एक साथ रिलीज हुई फिल्मों को देखने वालों की सबसे अधिक संख्या है।” बयान में कहा गया है कि चारों फिल्में देशभर के सिनेमाघरों में सप्ताहांत में 390 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर चुकी हैं।

साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म “गदर: एक प्रेम कथा” की सीक्वेल “गदर 2” ग्यारह अगस्त को रिलीज हुई और पहले दो दिन में फिल्म ने 83.18 करोड़ रुपये कमाये। रविवार को फिल्म की कमाई में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। “गदर 2” के निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, “हर बीतते दिन के साथ, फिल्म का दबदबा बढ़ता जा रहा है।

तीसरे दिन फिल्म की कमाई 51.70 करोड़ रुपये रही, जिसके साथ ही कुल कमाई बढ़कर 134.88 करोड़ रुपये हो गई।” पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2” वर्ष 2012 में आई फिल्म “ओएमजी- ओ माई गॉड!” की सीक्वेल है। यह फिल्म भी 11 अगस्त को ही रिलीज हुई थी।

पहले दो दिन में फिल्म ने 25.56 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को इसने 17.55 करोड़ रुपये कमाये और इसके साथ ही ‘‘ओएमजी 2’’ की कुल कमाई बढ़कर 43.11 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म “जेलर” और “भोला शंकर” के निर्माताओं ने कमाई के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किये हैं।

टॅग्स :सनी देओलअक्षय कुमारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?