लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने पीएम मोदी के साथ स्टेज शेयर किया, कहा- 'मेरे लिये सुखद अनुभव था ये पल'

By भाषा | Updated: November 8, 2019 12:49 IST

यामी गौतम पीएम मोदी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुईं। यानी गौतम इस कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयानी गौतम इस कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर हैं। यानी ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।

अभिनेत्री यामी गौतम ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2019’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। यामी यहां प्रधानमंत्री, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुई।

यानी गौतम इस कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर हैं। अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करना सुखद अनुभव रहा।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यह समग्र विकास का समन्वित प्रयास है जो आखिरकार साकार हो रहा है।

यानी ने आगे कहा कि मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं जो हिमाचल को बेहतर बुनियादी ढांचे, नौकरियों के अवसर और मौद्रिक लाभों के साथ मजबूत राज्य बनाने की ओर काम कर रहा है। इसके जरिए आर्थिक, वित्तीय और पर्यावरणीय क्षेत्रों में अपने कामों को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है।’’

टॅग्स :यामी गौतममोदीनरेंद्र मोदीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी