लाइव न्यूज़ :

बस से बिहार जाते समय शख्स ने सोनू सूद को कहा थैंक्यू तो एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा- बोला था ना, कल मां के हाथ का खाना...

By अमित कुमार | Updated: May 24, 2020 11:38 IST

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद कई तरीकों से लोगों की मदद कर रहे हैं। अपना होटल देने से लेकर हजारों जरूरतमंद परिवारों को खाना खिलाने तक और अब मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सोनू एक अहम रोल अदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद की दरियादिली देखकर मजदूर भी उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।देश और राज्य की सरकार जो काम करने में अब तक विफल रही उसे सोनू सूद ने कर दिखाया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश और राज्य की सरकार जो काम करने में अब तक विफल रही उसे सोनू सूद ने कर दिखाया है। यही वजह है कि जब भी कोरोना वायरस के दौरान मजदूरों के हालातों पर बात होगी तो सोनू सूद का नाम जरुर आएगा। 

सोनू सूद की दरियादिली देखकर मजदूर भी उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने गाड़ी में बैठने के बाद सोनू सूद को ट्वीट करके धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सोनू सूद सर हम लोग अच्छे से निकल चुके हैं, आप बेफिक्र रहिए। मैं आपको अपडेट करता रहूंगा, लव भैया।" सोनू सूद ने शख्स के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "हैप्पी जर्नी भाई, बोला था ना कल मां के हाथ का खाना खाओगे। बिहार पहुंच कर सबको सलाम कहना।"

इससे पहले एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर। शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो। एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच