लाइव न्यूज़ :

रितेश देशमुख से किया प्रॉमिस अधूरा छोड़ गए ऋषि कपूर, एक्टर की यह बात सुन आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 14:34 IST

इस बीच रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रितेश देशमुख बताते हैं कि ऋष‍ि सर ने उनसे एक वादा किया था जो अब अधूरा रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में हुई ऋषि कपूर से मुलाकात को याद कर रितेश देशमुख ने कुछ बातें शेयर की। इस दौरान रितेश देशमुख काफी इमोशनल नजर आए और लगातार एक ही बात कहते रहे।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है। हर कोई उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है। सबसे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने  उनके जाने की खबर ट्वीट की थी, उन्होंने कहा, ‘‘वह चला गया.... ऋषि कपूर चला गया... उसका निधन हो गया..... मैं बर्बाद हो गया।’’ इसके बाद दूसरे सेलिब्रेटीज ने भी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दी। 

इस बीच रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रितेश देशमुख बताते हैं कि ऋष‍ि सर ने उनसे एक वादा किया था जो अब अधूरा रह गया। दरअसल,  न्यूयॉर्क में हुई ऋषि कपूर से मुलाकात को याद कर रितेश देशमुख ने कुछ बातें शेयर की। इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आए और लगातार एक ही बात कहते रहे। 

टिकटॉक वीडियो में रितेश कहते हैं, 'पिछले अगस्त न्यूयॉर्क में मैं ऋषि सर से मिला था। बहुत सारी बातें हुईं। उन्होंने कहा था कि मैं ठीक होकर वापिस आ रहा हूं और हमें फिर से काम करना है। मैंने उनसे कहा था, प्रॉमिस सर। हम दोनों फिर से साथ काम करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'ऋषि सर बोले- बिल्कुल...हम दोबारा साथ में काम करेंगे। लेकिन अब वह जा चुके हैं। आई मिस यू ऋषि सर....। इन सारी यादों के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरे बचपन का एक हिस्सा मुझे छोड़कर चला गया। आई लव यू ऋषि सर।'

@riteishd

I will miss you Rishi Sir ##rishikapoor

♬ original sound - riteishd

बता दें कि 1973 में आई ‘बॉबी’ ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। ‘लैला मजनू’, ‘रफू चक्कर’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’, ‘हिना’, ‘सागर’ जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल