लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ट्रैक्टर लेकर खेतों में नजर आए राजपाल यादव, फैंस का रिएक्शन आया सामने

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 23:39 IST

कोरोना वायरस के कारण ज्यादतर स्टार्स इन दिनों अपने गांव या फॉर्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। सलमान खान, धर्मेंद्र के बाद अब राजपाल यादव का भी एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजपाल यादव जल्द ही वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर वन' में दिखाई देंगे। राजपाल यादव के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपने खेत से कोई वीडियो पोस्ट किया हो।चुप चुप के, फिर हेरा फेरी, हंगामा और मालामाल विकली जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से राजपाल ने अपने हुनर का परिचय दिया।

अपनी फिल्मों में धमाकेदार कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने गांव में समय बिता रहे हैं। राजपाल यादव की तरह कई दूसरे एक्टर भी हैं जो कोरोना काल में गांव में ही खुद को आइसोलेट किया हुआ है। राजपाल यादव जल्द ही वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर वन' में दिखाई देंगे। 

गांव से राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किया है। फैंस को राजपाल यादव का यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है। राजपाल यादव ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, वो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल, इस वीडियो में राजपाल यादव खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं। फैंस को राजपाल का यह अंदाज काफी भा रहा है। 

पहले भी शेयर करते रहे हैं वीडियो

राजपाल यादव ने वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, "खेत में ट्रेक्टर चलाने का एक अलग ही मजा है।" राजपाल यादव के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपने खेत से कोई वीडियो पोस्ट किया हो, इससे पहले भी खेत में काम करते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं। हाल ही में उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें वो ट्यूबवेल के नीचे नहाते दिखे थे। 

राजपाल के काम को फैंस ने हमेशा सराहा

राजपाल यादव कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। बतौर कॉमेडियन उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने भी राजपाल के काम को हमेशा सराहा है। चुप चुप के, फिर हेरा फेरी, हंगामा और मालामाल विकली जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से राजपाल ने अपने हुनर का परिचय दिया।

टॅग्स :राजपाल यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल