लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जंग लड़ने वालों के लिए कार्तिक आर्यन की पहल, कर रहे हैं दिल जीतने वाला काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 13, 2020 09:54 IST

एक्टर ने सीरीज का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इसमें कार्तिक कोरोना वायरस सरवाइवर सुमिति सिंह से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक नई वीडियो सीरीज लॉन्च कर दी है। इसका नाम है, 'कोकी पूछेगा'. इसमें कार्तिक कोरोना वायरस सरवाइवर्स के अलावा पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स के साथ खुलकर बात करेंगे। 

फिल्मी सितारे लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे इस परिस्थिति में भी अपनी ड्यूटी कर रहे कोरोना वॉरियर्स का हौसला भी बढ़ा रहे हैं। इस बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक नई वीडियो सीरीज लॉन्च कर दी है। इसका नाम है, 'कोकी पूछेगा'. इसमें कार्तिक कोरोना वायरस सरवाइवर्स के अलावा पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स के साथ खुलकर बात करेंगे। 

एक्टर ने सीरीज का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इसमें कार्तिक कोरोना वायरस सरवाइवर सुमिति सिंह से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया 'कोकी पूछेगा' का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे कुछ ही घंटों में 14 लाख से ज्यादा व्यू मिल गए हैं। वीडियो में कार्तिक कह रहे हैं कि उन्होंने अभी तक किसी का इंटरव्यू नहीं लिया है, सिर्फ इंटरव्यू दिए हैं। 

ऐसे में वह बहुत-सी गलतियां करेंगे, लेकिन कोरोना वायरस के बारे में बात कर जागरूकता फैलाएंगे। कोरोना से उबरी सुमिति के अनुभवसीरीज के पहले वीडियो में गुजरात की सुमिति सिंह ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि वह आर्गेनिक टूथब्रश इस्तेमाल करती थीं, सफाई का पूरा ध्यान रखती थीं, विटामिन सी भी लेती थीं, लेकिन फिर भी वह कोरोना की शिकार हो गईं।

दरअसल सुमिति कुछ दिन पहले फीनलैंड जाकर आई थीं, जो उन्हें महंगा पड़ गया। कोरोना वायरस के लक्षण आते ही उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और घरवालों से दूर रहते हुए खुद का इलाज करवाया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकार्तिक आर्यनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!