लाइव न्यूज़ :

जब इमरान हाशमी ने यूपी पुलिस की पकड़ी गलती, पुलिस को देनी पड़ी सफाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2018 15:07 IST

उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें इमरान हाशमी, अजय देवगन, शक्ति कपूक जैसे अभिनेता के फेमस डायलॉग लिखे थे।

Open in App

मुंबई, 3 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। वह 24 घंटे ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। अप्रैल फूल्स डे को विश करने के लिए यूपी पुलिस ने एक अप्रैल को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुज के कुछ ऐसे सितारों के नाम शामिल किए, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन काम किया है।  

इस ट्वीट में यूपी पुलिस ने एक फोटो शेयर की थी। जिसमें इमरान हाशमी, अजय देवगन, शक्ति कपूक जैसे अभिनेता के फेमस डायलॉग लिखे थे और ऊपर लिखा था, 'कुछ तो कारण होगा कि विलेन अंत में मारा जाता है। यूपी पुलिस का यह ट्वीट जब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ तो इसमें अभिनेता इमरान हाशमी ने एक गलती निकाल ली। असल में यूपी पुलिस के ट्वीट में इमरान हाशमी की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में उनके विलेन वाले किरदार की तस्वीर और डायलॉग लिखा था। इमरान ने लिखा, 'यह उन कुछ फिल्मों में से एक फिल्म थी, जिनमें मैं आखिर में मरा ही नहीं। मगर आज सात साल बाद यूपी पुलिस ने मुझे फिल्म में आखिर में मारने का फैसला कर लिया।' इमरान के इस ट्वीट के बाद यूपी पुलिस का भी सफाई आया। उन्होंने कहा, यूपी पुलिस ने लिखा, 'गुड मॉर्निंग इमरान। यह ट्वीट महज प्रतीकात्मक है और किसी फिल्म के किरदार या आज जैसे किसी शानदार अभिनेता पर केंद्रित नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है जो खुद को समाज का विलेन समझते हैं और कानून से ऊपर समझते हैं।' 

टॅग्स :इमरान हाशमीउत्तर प्रदेशबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?