लाइव न्यूज़ :

World Cup 2020: फाइनल मैच से भारतीय टीम को अक्षय कुमार का खास मैसेज , कहा- दिल तो जीत ही लिया अब दुनिया जीत लो

By अमित कुमार | Updated: March 8, 2020 12:00 IST

India Vs Australia, Women's T20 Cricket World Cup 2020: भारतीय टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वहीं ऑस्ट्रेलिया चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फाइनल मैच से पहले भारतीय महिला टीम को विश करते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

India Vs Australia, Women's T20 Cricket World Cup 2020: आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 के खिताबी मुकाबले में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार आमने-सामने होगी। ऐसे में दोनों  टीमों की कोशिश इस फाइनल मैच को जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम करने की होगी। भारतीय टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वहीं ऑस्ट्रेलिया चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं।

इस फाइनल मैच से पहले भारतीय महिला टीम को विश करते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, 'हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम को फाइनल में पहुंचने की बहुत-बहुत ढेर सारी बधाई। मुझे याद है जब आप सब वनडे के फाइनल तक पहुंचे थे, मैं भी वहीं था आप सबके साथ। इस बार आप लोगों ने शानदार खेल दिखाया है। दिल तो जीत ही लिया अब दुनिया जीत लो, चक दे फट्टे।'

बारिश की भेंट चढ़ा था इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार सुबह से लगातार बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया और आखिर में सेमीफाइनल मैच बिना गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए से शीर्ष पर रही थी। उसने अपने चारों मैच जीते थे जबकि इंग्लैंड ग्रुप बी में तीन जीत और एक हार से दूसरे स्थान पर रहा था। इंग्लैंड पिछली बार उप विजेता रहा था।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपहरमनप्रीत कौर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!