लाइव न्यूज़ :

आदित्य पंचोली की फिर से बढ़ी मुसीबतें, वर्सोवा पुलिस थाने में एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

By मेघना वर्मा | Updated: January 22, 2019 08:34 IST

पुलिस से मिली जानकारी की मानें तो  मैकेनिक ने आदित्य पंचोली की कार को ठीक किया था, और जब उसने अपने काम के रुपए मांगे तो वह उसको जान से माने की धमकी देने लगे।

Open in App

हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले आदित्य पंचोली एक बार फिर से मुसीबत में पड़ गए हैं। मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में आदित्य के खिलाफ संज्ञेय एफआईआर दर्ज करायी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आदित्य ने एक कार मेकेनिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। विवाद कुछ बिल को लेकर बताया जा रहा है। 

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 47 साल के कार मेकेनिक मोसीन कादर ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। मैकेनिक का आरोप है कि आदित्य ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। मैकेनिक ने पंचोली पर 2.82 लाख रुपये एठने का आरोप भी लगाया है। 

 

पुलिस से मिली जानकारी की मानें तो  मैकेनिक ने आदित्य पंचोली की कार को ठीक किया था, और जब उसने अपने काम के रुपए मांगे तो वह उसको जान से माने की धमकी देने लगे। इस घटना पर एनआई ने एक ट्वीट भी किया है जिसके मुताबिक कार मैकेनिक ने आरोप लगाया है कि उसने आदित्य की कार ठीक की थी। 

जब मेकेनिक ने अपना मेहनताना मांगा तो एक्टर उनको जान से मारने की धमकी दे डाली। स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक मैकेनिक का कहना है कि पहले तो आदित्य ने पैसे सही समय पर देने की बात कही थी। लेकिन घर लौटने के बाद जब उन्हें कॉल और मैसेज किए तो एक्टर ने जवाब देना बंद कर दिया।

टॅग्स :आदित्य पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान केस में सूरज पंचोली को अदालत से राहत, सीबीआई का अनुरोध हुआ ख़ारिज

क्राइम अलर्टसुशांत सिंह राजपूत आत्महत्याः मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट ने किया खारिज, सलमान खान, करण जौहर सहित सभी को राहत

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Crime E1: जिया खान की मौत का पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीसूरज पंचोली को मुंबई पुलिस से राहत, रेप केस मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस का आरोप- हर बार ड्रिंक में नशा देकर आदित्य पंचोली करते थे रेप, ब्लैकमेल की देते थे धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?