सूरज पंचोली को मुंबई पुलिस से राहत, रेप केस मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

By मेघना वर्मा | Published: July 19, 2019 06:15 PM2019-07-19T18:15:53+5:302019-07-19T18:15:53+5:30

कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ मेंटल टॉर्चर का भी आरोप लगाया था। आदित्य पांचोली ने अपनी शिकायत में ये कहा था कि उनकी छवि और उनके परिवार की छवि इससे खराब हुई है।

actor aditya pancholi granted interim protection rape case | सूरज पंचोली को मुंबई पुलिस से राहत, रेप केस मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

सूरज पंचोली को मुंबई पुलिस से राहत, रेप केस मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

एक्टर आदित्य पंचोली पर लगे रेप केस में शुक्रवार को दिंडोशी सेशंस कोर्ट ने तीन अगस्त तक अंतरिम सुरक्षा मिली है। फेमस एक्ट्रेस की शिकायत पर आदित्य पंचोली के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायद दर्ज करवायी गई थी। 

कंगना ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि साल 2004 से 2009 तक आदित्य पंचौली ने उनका यौन शोषण किया था। आदित्य पंचोली इससे पहले भी मुसीबत में पड़ चुके हैं। जब एक टीवी शो पर कंगना रनौत ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। 

इसके बाद आदित्य पांचोली ने कंगना पर मानहानि का नोटिस भी भेजा था। इस मामले में अंधरे मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन जारी किया थी। इस केस पर 26 जुलाई को अगली सुनवाई की जाएगी। 



 

बता दें कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ मेंटल टॉर्चर का भी आरोप लगाया था। आदित्य पांचोली ने अपनी शिकायत में ये कहा था कि उनकी छवि और उनके परिवार की छवि इससे खराब हुई है।

Web Title: actor aditya pancholi granted interim protection rape case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे