लाइव न्यूज़ :

रेखा के करियर की वो 5 फिल्में, जिनके बोल्ड सीन ने मचाया था तहलका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2018 07:34 IST

आज हम आपको रेखा की उन फिल्मों से रुबरु करवाते हैं जिनमें उन्होंने बोल्ड सीन देने में कभी खुद को पीछे नहीं रखा।

Open in App

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954  में हुआ था। प्रतिभाशाली रेखा को हिन्दी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।  प्रतिभाशाली रेखा को हिन्दी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।रेखा ने अपने 40 साल के फिल्मी सफर के दौरान बॉलीवुड को एक से एक नायाब फिल्म थी। आज हम आपको रेखा की उन फिल्मों से रुबरु करवाते हैं जिनमें उन्होंने बोल्ड सीन देने में कभी खुद को पीछे नहीं रखा।

उत्सव

निर्देशक गिरीश कर्नाड की साल 1984 में आई फिल्म ‘उत्सव’ में रेखा ने की लीड रोल में थीं।  इस फिल्म में वह वसंतसेना नाम की एक ऐसी महिला के रोल में नजर आईं जो एक गरीब आदमी से रिश्ता बनाती है। खास बात ये है कि इस फिल्म में शेखर सुमन और रेखा के बोल्ड सीन हैं। हांलाकि फिल्म पर्दे पर नहीं चली लेकिन रेखा के बोल्ड सीन से फैंस जरूर रुबरु हुए थे।

घर 

साल 1978 में आई निर्देशक मनिक चैटर्जी की फिल्म घर रेखा के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में रेखा के साथ पर्दे पर नजर आए थे अभिनेता विनोद मेहरा। इस फिल्म में रेखा और विनोद मेहरा के कई बोल्ड सीन दिखाए गये।

 खून भरी मांग

 राकेश रोशन की 1988 में फिल्म खून भरी मांग भी इसी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में राकेश रोशन ने कैमियो भी किया था। इस फिल्म में रेखा की शानदार एक्टिंग के लिए बहुत से अवार्ड्स मिले। इस फिल्म में रेखा ने अपने किरदार में जान डालने की पूरी कोशिश की। इसमें उनके और अभिनेता कबीर बेदी के कुछ बोल्ड सीन फिल्माए गये थे।

खिलाड़ियों का खिलाड़ी 

अभिनेता अक्षय कुमार की पर्दे पर सफल फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी  में भी ऐसा ही कुछ नजारा फैंस को देखने को मिला था। साल 1996 में आई निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी, अक्षय कुमार और रेखा के लिए सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय और रेखा के कुछ बोल्ड सीन थे, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। 

आस्था 

बोल्ड सीन देने वाली फिल्मों की लिस्ट में साल 1997 में आई निर्देशक बासू भट्टाचार्य की फिल्म ‘आस्था : इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग’ का नाम भी लिया जाता है। इस फिल्म में रेखा के अलावा ओम पुरी और नवीन निश्चल थे। फिल्म का पोस्टर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में किस हद तक बोल्डनेस होगी। रेखा ने ओम पुरी और नवीन निश्चल के साथ इंटिमेट सीन दिये थे।

टॅग्स :रेखाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार