लाइव न्यूज़ :

बॉबी देओल ने चार महीने तक नहीं खाई एक भी मिठाई, 'एनिमल' में खास लुक के लिए की जमकर मेहनत, निर्देशक भी देखकर रह गए दंग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 25, 2023 14:03 IST

बॉबी के निजी प्रशिक्षक प्रज्वल शेट्टी ने इस बारे में खुलासा किया है कि बॉबी ने ऐसी फिजिक हासिल करने के लिए न सिर्फ हाड़-तोड़ मेहनत की बल्कि खाने के मामले में भी कड़ा परहेज किया।

Open in App
ठळक मुद्दे'एनिमल' में खास लुक के लिए की जमकर मेहनतबॉबी देओल ने चार महीने तक नहीं खाई एक भी मिठाईबॉबी अपने आहार और दिनचर्या को लेकर बहुत मेहनती थे

नई दिल्ली: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। जहां एनिमल ट्रेलर में रणबीर कपूर ने अपने अंदाज और तराशी हुई बॉडी के लिए सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं उनके सह-कलाकार बॉबी देओल के लुक को भी सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बॉबी देओल ने इस फिल्म के लिए गजब की बॉडी बनाई है। 

अब बॉबी के निजी प्रशिक्षक प्रज्वल शेट्टी ने इस बारे में खुलासा किया है कि बॉबी ने ऐसी फिजिक हासिल करने के लिए न सिर्फ हाड़-तोड़ मेहनत की बल्कि खाने के मामले में भी कड़ा परहेज किया। दरअसल  'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे कि बॉबी रणबीर से अधिक चौड़े दिखें क्योंकि उन्हें रणबीर कपूर के विरोधी की भूमिका निभाई है।

बता दें कि प्रज्वल  2017 के बाद से ही बॉबी को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी साल बॉबी देओल की सलमान के साथ  रेस 3 आई थी। प्रज्वल ने साझा किया है कि बॉबी ने इस लुक को हासिल करने के लिए मिठाई छोड़ दी और चार महीने तक कड़ी मेहनत की। इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रज्वल ने बताया कि बॉबी अपने आहार और दिनचर्या को लेकर बहुत मेहनती थे।

बॉबी के निजी प्रशिक्षक प्रज्वल शेट्टी ने बताया कि संदीप चाहते थे कि बॉबी 'रणबीर से ज्यादा चौड़े दिखें। उन्होंने प्रज्वल को पहले ही बताया था कि इस फिल्म में बॉबी को रणबीर से ज्यादा मजबूत दिखना चाहिए।  बॉबी के शरीर को अधिक हट्टा-कट्टा दिखना था। इसके लिए प्रज्वल ने खास प्रयास किए। प्रज्वल ने बताया कि प्रशिक्षण इतना कड़ा थी कि बॉबी के शरीर में वसा का प्रतिशत घटकर 12 हो गया। पूरे प्रशिक्षण के दौरान उनका वजन 85 से 90 के बीच घटता-बढ़ता रहा।

प्रज्वल शेट्टी ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद बॉबी ने जो शारीरिक बदलाव हासिल किए उससे संदीप काफी आश्चर्यचकित थे। संदीप रेड्डी वांगा ने प्रज्वल शेट्टी से कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जिसकी मैंने कल्पना की थी। प्रज्वल ने निर्देशक संदीप को बताया कि  बॉबी खाने के शौकीन नहीं हैं लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मिठाइयां छोड़नी पड़ीं। उन्होंने चार महीने तक मिठाइयां नहीं खाईं। प्रज्वल ने कहा कि बॉबी सर को जो प्रशंसा मिल रही है, उससे बहुत खुशी मिली है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉबी देओलबॉलीवुड फ्लैशबैकरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल