लाइव न्यूज़ :

जानिए, शादी के बाद जोधपुर से रवाना होते हुए क्या बोंली प्रियंका चोपड़ा

By अनुभा जैन | Updated: December 3, 2018 19:20 IST

गले में मंगलसूत्र और मांग में सिन्दूर लगाए एक अलग ही प्रियंका नजर आ रही थीं। मुस्कराते हुए प्रियंका ने सभी का अभिवादन किया। बेहद शांति के साथ एयरपोर्ट पर फोटो सेशन कराने के बाद वे निक का हाथ थाम अंदर प्रवेश कर गईं। 

Open in App

जोधपुर के भव्य उमेद भवन पैलेस में अमेरिकन सिंगर निक के साथ परिणय सूत्र में बंधी मिसेज जोनस यानि प्रियंका चोपड़ा सोमवार दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका सी ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रियंका ने कहा कि द बल्यू सिटी जोधपुर हमेशा दिल में रहेगा, जहां से मेरी व निक की जिंदगी की शुरुआत हुई है।

गले में मंगलसूत्र और मांग में सिन्दूर लगाए एक अलग ही प्रियंका नजर आ रही थीं। मुस्कराते हुए प्रियंका ने सभी का अभिवादन किया। बेहद शांति के साथ एयरपोर्ट पर फोटो सेशन कराने के बाद वे निक का हाथ थाम अंदर प्रवेश कर गईं। 

प्रियंका के साथ ही उनकी मां मधु चोपड़ा, निक के माता-पिता, भाई व उनकी फ्रेंड सोफी टर्नर भी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके साथ ही पूरा परिवार मुंबई रवाना हो गए। 

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने एक दिसम्बर को क्रिश्चियन तरीके से और दो दिसम्बर को हिन्दी रीति रिवाजों से निक संग सात फेरे लिए थे। दिवाली पर पटाखों से दूरी बना कर रखने वाली प्रियंका को सोशयल मीडिया पर उनके विवाह के समय भव्य आतिशबाजी किये जाने पर ट्रोल भी किया गया। 

उनके फैंस ने लिखा कि जो नियम दिवाली के समय प्रियंका द्वारा कहे गये थे कि पटाखे का धुआं और आवाज जानवरों व वातावरण के लिये अच्छे नहीं है वो नियम इस विवाह अवसर पर भी लागू होने चाहिये थे।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीनिक जोनसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया