लाइव न्यूज़ :

संजना सांघी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- जब सुशांत पर रेप के आरोप लग रहे थे तब तुम्हारी दोस्ती कहां गई थी....

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 13:55 IST

कंगना रनौत ने संजना सांघी पर निशाना साधते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संजना सांघी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की को-स्टार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ दिन पहले ही संजना से शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत को लेकर मुंबई पुलिस ने लंबी बातचीत की थी।कंगना ने अब सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना सांघी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।कंगना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सुशांत और संजना पर लिखे गए पुराने आर्टिकल का लिंक शेयर किया गया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले पर 'दिल बेचारा' की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी से करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी। वहीं सुशांत के आत्महत्या के बाद से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर लगातार नेपोटिज्म के खिलाफ अपना आवाज बुलंद तरीके से उठा रही हैं। 

कंगना ने अब सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना सांघी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंगना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सुशांत और संजना पर लिखे गए पुराने आर्टिकल का लिंक शेयर किया गया है। सुशांत के एक्स्ट्रा फ्रेंडली बिहेवियर से परेशान होकर संजना ने शूटिंग बीच में छोड़ दी थी? इस तरह की खबरों पर संजना की चुप्पी पर कंगना ने सवाल खड़े किए हैं। 

संजना की चुप्पी से नाराज कंगना रनौत

कंगना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस आर्टिकल के साथ संजना को लेकर काफी कुछ लिखा गया है। इस खबर के कैप्शन में लिखा गया कि कई खबरों में दावा किया गया कि सुशांत ने संजना का रेप किया था, इस तरह की खबरें उस समय आम बात हो गई थीं, तब संजना ने इस बारे में बोलने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जब सुशांत जिंदा थे तब संजना ने उनसे अपनी दोस्ती के किस्से इतनी तल्लीनता से सबको क्यों नहीं सुनाए?@mumbaipolice जांच करे। 

#MeToo के आरोपों से डिप्रेशन में चले गए थे सुशांत

बता दें कि कुछ दिन पहले ही संजना से शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत को लेकर मुंबई पुलिस ने लंबी बातचीत की थी। संजना सांघी ने बताया कि साल 2018 में उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी। सुशांत से उनकी पहली मुलाकात शूटिंग के सेट पर ही हुई थी। उस दौरान #MeToo कैंपन जोरों पर था और किसी ने ऐसी अफवाह उड़ा दी कि सुशांत ने सेट पर मुझे गलत तरीके से चट किया है। लेकिन इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं थे। सुशांत मीडिया में इस खबर के फैलने से डिप्रेशन में थे।

टॅग्स :कंगना रनौतसंजना सांघीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल