लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल कोरोना पॉजिटिव, हिमाचल प्रदेश में हुए टेस्ट में पाए गए संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: December 2, 2020 08:56 IST

सनी देओल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में थे। यहीं टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हाल में सनी देओल के एक कंधे का ऑपरेशन मुंबई में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल कोरोना संक्रमित, हिमाचल के मनाली के करीब फार्महाउस में पिछले कई दिनों से ठहरे थेमुंबई जाने की कुछ दिनों से योजना बना रहे थे सनी देओल, इस बीच मंगलवार को टेस्ट में पाए गए संक्रमित

बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में हुए टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मनाली के ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। 

सनी देओल 64 साल के हैं और हाल में उनके कंधे का एक ऑपरेशन मुंबई में हुआ है। इसके बाद वे हिमाचल के कुल्लू जिले में मनाली के करीब अपने फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार सनी देओल 3 दिसंबर को मनाली से मुंबई वापस जाने की योजना बना रहे थे। इसी क्रम में मुंबई रवाना होने से पहले जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 709 नए मामले मंगलवार को सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,228 पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को ही संक्रमण के कारण 21 लोगों की मौत भी हुई। इसके बाद मृतकों की संख्या हिमाचल प्रदेश में 657 हो गई है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 लाख के पार हो गई है। इसमें हालांकि, अब तक 88,89,585 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.94 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी एक्टिव मरीज 4,35,603 हैं।

देश में अब तक 1,37,621 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मंगलवार सुबह के स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार संक्रमण के 77.79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरससनी देओलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें