लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष' को महाराष्ट्र में नहीं चलने देंगे, भाजपा नेता राम कदम की चेतावनी- काट-छांट से काम नहीं चलेगा अब...

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2022 15:39 IST

इससे पहले भाजपा के फायरब्रांड नेता और उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भी इस फिल्म का विरोध किया है। वहीं वीएचपी ने भी कहा कि फिल्‍म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्‍म ‘आदिपुरुष’ का ‘टीजर’ जारी होने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया है।उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज और महाराष्ट्र के भाजपा नेता राम कदन ने इस फिल्म का विरोध किया है।राम कदम ने कहा कि इस फिल्म को चलने नहीं देंगे। उन्होंने कलाकारों पर भी बैन की मांग की है।

मुंबईः रामायण के किरदारों पर आधारित फिल्‍म 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। विश्‍व हिन्‍दू परिषद (विहिप) ने जहां फिल्‍म के ‘टीजर’ में भगवान राम, लक्ष्‍मण और रावण जैसे किरदारों के फिल्‍मांकन के तरीके पर एतराज जताते हुए आगाह किया तो वहीं भाजपा नेता राम कदम ने गुरुवार को कहा कि फिल्म 'आदिपुरुष' को महाराष्ट्र में प्रदर्शित नहीं होने देंगे। यही नहीं फिल्म को पुरी तरह बैन करने की मांग की है।

आदिपुरुष पर अपना विरोध जताते हुए राम कदम ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। भाजपा नेता ने ट्वीट में लिखा- आदिपुरुष फिल्म को  महाराष्ट्र के भूमी प्रदर्शित नही होने देंगे। आदिपुरुष फिल्म मे पुनः एक बार फिल्म निर्माताओ ने ओछी पब्लिसिटी पाने के लिए हमारे देवी देवताओं का विडंबन करके कराड़ों करोड़ों हिंदू लोगो की श्रद्धा और आस्था को आहत किया। अब समय आ गया  है .. केवल माफीनामा या विडंबन का। 

उपर्युक्ट ट्वीट की कड़ी में राम कदम ने आगे लिखा, दृश्य काट छाट से काम नही चलेगा। ऐसी घिनोनी सोच को सबक सिखाने के लिए, इस प्रकार के कोई भी फिल्म को आजीवन पूरी तरह से बैन और जिम्मेदार लोगों को भी पूरी तरह से इस इंडस्ट्री में काम करने से कुछ साल बैन कर दिया जाय। ताकी भविष्य मे कोई भी ऐसी हिम्मत ना करे। 

बता दें कि इससे पहले भाजपा के फायरब्रांड नेता और उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भी इस फिल्म का विरोध किया है। वहीं वीएचपी ने भी कहा कि फिल्‍म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है।

 संभल में विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ में न केवल भगवान राम, बल्कि रावण और लक्ष्मण को जिस गलत तरीके से फिल्‍माया गया है, वह हिंदू धर्म का मजाक है। उन्‍होंने दावा किया कि इस फिल्म में जिस तरह से रावण को दिखाया है वह रामायण और अन्‍य सम्‍बन्धित धर्मशास्‍त्रों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने संतों के नेतृत्व में इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में लगने नहीं देगी तथा परिषद फिल्‍म को रोकने का प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ का ‘टीजर’ जारी होने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया है। नेताओं से लेकर फिल्‍म कलाकारों तक ने इसकी आलोचना की है। उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। रामायण महाकाव्‍य से प्रेरित फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ जनवरी 2023 में प्रदर्शित होगी।

टॅग्स :BJPहिन्दी सिनेमा समाचारप्रभासPrabhas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल