लाइव न्यूज़ :

रितिक रोशन को बर्थडे पर पापा ने दिया बड़ा तोहफा, 'कृष 4' की रिलीज डेट का ऐलान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 17:56 IST

राकेश रोशन ने रितिक रोशन के साथ सुपरहीरो सीरीज कृष की अपनी अगली फिल्‍म का ऐलान कर द‍िया है।

Open in App

रितिक रोशन के जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा भला क्या मिल सकता था। जहां रितिक का बर्थडे उनके फैन्स बहुत प्यार और उत्साह के साथ मना रहे हैं, वहीं निर्देशक राकेश रोशन ने रितिक की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 की ऑफिसियल रिलीज की तारीख की घोषणा करके इसे और भी खास बना दिया। फिल्म साल 25 दिसबंर, 2020 को रिलीज होगी। 

इस बात में कोई शक नहीं कि फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। लेकिन वहीं उत्सुकता भी बढ़ेगी क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट लगभग 2 साल बाद की है। राकेश रोशन ने पहले भी कहा था कि इस फिल्म में उन्हें काफी समय लगने वाला है।

कृष सीरिज की शुरुआत 'कोई मिल गया' फिल्म से हुई थी इसके बाद 'कृष' और 'कृष 2' जैसी फिल्में सुपरहिट रही हैं और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। बता दें कि कृष का तीसरा भाग 2013 में आया था जिसमें रितिक के साथ प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत थीं। लिहाजा, कृष 4 को और भी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड न्यूज़ अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव