लाइव न्यूज़ :

Birthday special: एक्ट्रेस नहीं फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन भी हैं इनके कायल

By मेघना वर्मा | Updated: June 2, 2019 07:08 IST

सोनाक्षी ने 'दंबग' फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था और इसका पूरा श्रेय वो सलमान को देती हैं। सोनाक्षी ने एक बार ये खुलासा किया था कि सलमान उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे।

Open in App

बॉलीवुड की 'दंबग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग और अदाओं से सोनाक्षी ने करोड़ो दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्म लूटेरा हो या हैप्पी फिर भाग जाएगी, सोनाक्षी हर रोल में फिट बैठ जाती हैं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी आज बॉलीवुड की ग्लैमरस  बलाओं में शामिल हैं। मगर एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने मोटापे के बाद अपने ट्रांसफॉरमेशन से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। 

फैशन डिजाइन चाहती थीं बनना

2 जून, 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से हुई। उनकी पहली ही फिल्म रफ्तार से उनके करियर को बढ़ा ले गई। मगर सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने उनको कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने के लिए बढावा दिया। इसलिए ही वह अपने करियर के शुरुआती दौर में सोनाक्षी ने बतौर फैशन डिनाइनर काम किया। वह फैशन डिजाइनर बनाना चाहती थीं।

सलमान के कहने पर किया फिल्मों में एक्टिंग

सलमान वैसे तो इंडस्ट्री में हमेशा ही न्यू फेस को लॉन्च करने के लिए ही जाने जाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा को भी एक्टिंग करने की सलाह सलमान ने ही दी थी। सोनाक्षी ने 'दंबग' फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था और इसका पूरा श्रेय वो सलमान को देती हैं। सोनाक्षी ने एक बार ये खुलासा किया था कि सलमान उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे। 'दंबग' ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में हिट कर दिया था। जब सभी साइज जीरो और मिनी स्कर्ट वाली एक्ट्रेस के पीछे भाग रहे थे तब सोनाक्षी ने साड़ी को एक बार फिर हिट कराया था। लोगों को उनमें पुराने जमाने की हीरोइनों की झलक दिखती है।

ऋतिक हैं सोनाक्षी के सबसे बड़े फैन

नच बलिए के आठवें सीजन में सोनाक्षी बतौर जज नजर आई थी। इस सीजन में एक बार ऋतिक रोशन मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। जहां सोनाक्षी ने बताया कि वह कैसे उनकी फैंन हैं तो ऋतिक ने भी अपने दिल का हाल बयां करते हुए कहा कि वह सोनाक्षी के बहुत बड़े फैन है। 

अब तक का करियर

सोनाक्षी रिसेंटली फिल्म कंलक में दिखाई दी थीं। हलांकि फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। मगर सोनाक्षी का रोल लोगों को भा गया। सोनाक्षी को उनकी पहली ही फिल्म में के लिए काफी पसंद किया गया। दबंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया। इन फिल्मों में सोनाक्षी की 'आर राजकुमार', 'राउडी  राठौर', 'दबंग 2', 'हॉलीडे' और 'इत्तेफाक' शामिल हैं।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?