लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: शबाना आजमी की वो 7 फिल्में जिन्हें जरूर देखें आप, ये मूवी रही सबसे विवादों में

By मेघना वर्मा | Updated: September 18, 2019 07:23 IST

शबाना आजमी अपनी फिल्मों के ही साथ अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी सोशल मीडिया पर उनकी सक्रीयता देखते ही बनती है।

Open in App

बेबाक बोल और दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में सालों से अपना लोहा मनवा रही शबाना आजमी आज 69 साल की हो गई हैं। 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में जन्मीं शबाना आजमी ने साल 1974 में अंकुर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। हिन्दी सिनेमा को शबाना ने कई बेहतरीन फिल्में दी।

इन फिल्मों में कुछ लोगों के दिल को छू गईं तो कुछ खुद शबाना के लिए मुसीबत बन गईं। जी हां शबाना आजमी ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में भी की हैं जिनमें उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। निजी जिंदगी की बात करें तो शबाना आजमी ने साल 1984 में जावेद अख्तर के साथ निकाह पढ़ा। 

शबाना आजमी अपनी फिल्मों के ही साथ अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी सोशल मीडिया पर उनकी सक्रीयता देखते ही बनती है। देश का कोई मुद्दा हो या महिला सुरक्षा की बात शबाना हमेशा बेबाक बयान देती हैं। 

आज शबाना के जन्मदिन पर बात उनकी ऐसी ही फिल्मों की जिन्हें एक बार जरूर देखना चाहिए।

1. अंकुर

साल 1974 में आई इस फिल्म में शबाना का अंदाज देखने वाला था। अपनी डेब्यू फिल्म में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया था। श्याम बेनेगल की इस फिल्म में समाज को आईना दिखाया गया था। 

2. स्पर्श

साल 1980 में आई इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ शबाना की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। एक प्रिंसिपल और एक टीचर की इस कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया। 

3. अर्थ

साल 1982 में आई फिल्म अर्थ में शाबाना के किरदार को खूब पसंद किया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी महेश भट्ट की जिंदगी से कहीं ना कहीं प्रेरित थी।

4. मंडी

साल 1983 की इस कहानी को बॉलीवुड की कुछ कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। कम्पल्निंग ड्रामा इस फिल्म को उर्दू की एक पाकिस्तानी सीरीज आनंदी पर बेस्ड बनाया गया था। 

5. मासूम

इस फिल्म की यादें आज भी लोगों के जहन में हैं। नाजायज बच्चे और उसकी परवरिश की इस कहानी में शबाना की शानदार एक्टिंग ने जान डाल दिया। फिल्म के गाने ने भी लोगों का दिल जीत लिया। 

6. मकड़ी

शबाना आजमी के इस कैरेक्टर बच्चों को याद होगा। मकड़ी में उनके भूत के किरदार को लोगों ने खूब इंज्वॉय किया था।

7. फायर

शबाना आजमी और नंदिता दास की ये फिल्म आज भी विवादों में घिरी है। फिल्म में शबाना आजमी ने होमोसेक्सुअल रोल प्ले किया है। ये फिल्म भले ही विवादों से घिरी रही हो मगर शबाना की एक्टिंग को लोग आज भी पसंद करते हैं।

टॅग्स :शबाना आज़मीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?