लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया की नई क्वीन हैं शमा सिकंदर, कभी जिंदगी से परेशान होकर की थी सुसाइड की कोशिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 4, 2018 07:44 IST

Happy Birthday Shama Sikander: शमा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

Open in App

मुंबई, 4 अगस्त: टेलीविजन शो 'बालवीर' की 'भयंकर परी' से वेब सीरिज माया के नाम से फेमस होने वाली शमा सिंकदर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। शमा का जन्म 4 अगस्त 1981 में राजस्थान के मकराना में हुआ था। टीवी से शुरुआत करने वाली शमा ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है लेकिन पिछले कुछ सालों से वह इंटरनेट की नई क्वीव बनी हुई हैं। 

शमा सिकंदर हर दिन इंस्टाग्राम पर अपनी किसी-न-किसी तस्वीर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शमा ने जितनी टीवी शो और फिल्मों से नाम नहीं कमाया, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने फोटोशूट की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर स्टार बनी। शमा जब 10 साल की थीं तो उनका परिवार राजस्थान से मुंबई शिफ्ट हुआ था।  शमा के परिवार में पैरेंट्स के अलावा दो भाई और एक बहन भी हैं।

शमा ने अपनी स्कूलिंग राजस्थान मकराना और मुंबई से की। शमा ने मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल से ग्रेजुएशन की है। शमा एक मीडिल क्लास की फैमली से हैं। शमा जब अपनी एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थी तो उनके घर की हालत काफी खराब थी। शमा के एक भाई ने बताया था कि शमा की पढ़ाई के दौरान उनके घर में एक ऐसा भी वक्त था, जब खाने को कुछ नहीं हुआ करता था। 

शमा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी कैमियो रोल भी किया है। शमा ने फिल्म 'प्रेम अगन', 'मन' और 'अंश'  में काम किया है। लेकिन जब फिल्मों में कुछ खास काम नहीं मिला तो उन्होंने टीवी की ओर रुख किया।

शमा उसके बाद कुछ हिट टीवी शो में दिखीं। वह पहली बार सोनी टीवी ये मेरी लाइफ है 'पूजा मेहता' के रूप में दिखी। शमा को इसके लिए गोल्ड अवार्ड्स 'क्रिटिक्स' चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब भी मिला। इसके बाद शमा ने धूमकेड (2008) में 'जिया' की मुख्य भूमिका निभाई।  इसके अलावा उन्होंने 'सेवन' और 'बालवीर' जैसे शो में काम किया। शमा कुछ समय पहले तब चर्चा में आईं जब उनकी शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' रिलीज हुई। इसमें वह काफी बोल्ड लुक में दिखीं।  शमा ने इतना सक्सेस पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। शमा ने 2016 के एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी से परेशान होकर उन्होंने एक रात आत्महत्या करने का फैसला किया था। शमा को बायपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी थी। इस बीमारी से वह इस कदर परेशान हो चुकी थी कि कई बार वह जान देने का फैसला कर चुकी थी। शमा ने बताया था कि इस बीमारी से परेशान होकर वह कई जान देने के लिए कई बार नींद की गोलियां ज्यादा मात्रा में खा लेती थी।  

शमा बहुत जल्द अपने फैंस के लिए एक नई वेब सीरिज लेकर आ रही हैं। जिसका नाम है, अब दिल की सुन। ये वेब सीरिज शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गई है।  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :शमा सिकंदरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?