लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: हेट स्टोरी 3 में शरमन जोशी के बोल्ड सीन को देखकर बेटी ने किया था ये सवाल, शर्म से हो गए थे पानी-पानी एक्टर

By मेघना वर्मा | Updated: April 28, 2019 07:23 IST

बॉलीवुड में शरमन ने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से डेब्यू किया, लेकिन साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से पहचान मिली। शरमन जोशी ने फिल्म '3 इडियट्स', 'रंग दे बसंती', 'गोलमाल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'फरारी की सवारी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

Open in App

फिल्म थ्री इडियट से राजू रोस्तोगी और गोलमान से लक्ष्मण के किरदार से फेमस हुए शरमन जोशी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में बेहतरीन साइड रोल देने वाले शरमन एक्टर प्रेम चोपड़ा के दामाद भी हैं। शरमन का फिल्मी सफर वैसे तो काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। मगर शरमन ने जितने भी किरदार किए उन सभी के लिए उनकी बहुत सराहना कही गई। 

शरमन ने साल 2000 में प्रेरणा से शादी कर ली। उनकी एक बेटी भी है। बेटी से जुड़ा किस्सा उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में शेयर किया था। शरमन ने बताया था कि शरमन जोशी की 'हेट स्टोरी 3' में उनके जबर्दस्त बोल्ड सीन्स को देखकर एक बार उनकी बेटी ने सवाल किया तो वह पानी-पानी हो गए।

इस फिल्म में जरीन खान ने शरमन के साथ काफी बोल्ड सीन थे। साल 2015 में फिल्म 'हेट स्टोरी 3' आयी थी। शरमन जब घर लौटे तो उनकी बेटी ने उनसे पूछा, 'पापा आप इतने गंदे सीन फिल्म में क्यों कर रहे हैं।' बेटी के इस सवाल का शरमन के पास कोई जवाब नहीं था।

शरमन ने मुश्किल से अपनी बेटी को ये समझाया कि वो एक कलाकार हैं और उन्हे जो काम करने को निर्देशक कहता है वो उन्हें करना पड़ता है। एक साल तक डेट करने के बाद 15 जून 2000 में शरमन जोशी ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी कर ली थी।

कभी नहीं किया प्रपोज

शरमन की प्रेरणा के साथ लव स्टोरी भी काफी इंटरस्टिंग है। शरमन बताते हैं कि उन्होंने कभी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। बस उन दोनों को ही पता था कि वो मेड ऑर इच अदर हैं। एक साल तक डेट करने के बाद 15 जून 2000 में दोनों ने शादी कर ली। शरमन और प्रेरणा के तीन बच्चे ख्याना और दो जुड़वा बेटे वारयान और विहान हैं।

गॉडमदर' थी पहली फिल्म

बॉलीवुड में शरमन ने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से डेब्यू किया, लेकिन साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से पहचान मिली। शरमन जोशी ने फिल्म '3 इडियट्स', 'रंग दे बसंती', 'गोलमाल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'फरारी की सवारी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बता दें कि 'फरारी की सवारी' फिल्म में शरमन जोशी के पिता के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था।

'बारिश' से किया डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू

शरमन ने फिलहाल बारिश वेब सीरीज से डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया है। आशा नेगी के साथ एलटी बाला जी पर उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। सीरीज में उनकी और आशा की केमेस्ट्री को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :शरमन जोशीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?