लाइव न्यूज़ :

B'day Special: 51 के हुए नेशनल अवार्ड विजेता शंकर महादेवन, सुने दिल छू जाने वाले खास गाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2018 14:34 IST

बॉलीवुड में आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले गायक शंकर महादेवन का आज जन्मदिन है। 3 मार्च 1967 को जन्में शंकर महादेवन का आज 51  साल के हो गए हैं।

Open in App

मुंबई,(3 मार्च): बॉलीवुड में आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले गायक शंकर महादेवन का आज जन्मदिन है। 3 मार्च 1967 को जन्में शंकर महादेवन का आज 51  साल के हो गए हैं।  शंकर बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और फिल्मों में गाना गाने वाली टीम शंकर-अहसान-लॉय के लीड सिंगर है। उन्होंने कई भाषाओं में गाना गाए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा इन्होंने तमिल, तेलुगू, मराठी, कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। 5 साल की उम्र से उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत की थी।

शंकर की पढ़ाई

महादेवन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई चेम्बूर के ओएलपीएस स्कूल से की थी। जिसके बाद महादेवन  ने  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया, लेकिन संगीत के प्रति उनका रुझान कम नहीं हुआ और वह लगातार संगीत के प्रति समर्पित रहे।

करियर 

1998 में उनकी पहली  एल्बम ब्रेथलेस आई और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।  उनकी यह एल्बम जमकर पसंद की गई और साथ ही इस एल्बम के जरिये उन्हें हिंदी सिनेमा में भी पहचान बनाई। उसके बाद उन्होंने अपने दो दोस्तों एहसान और लॉय के साथ मिलकर एक ट्राईओ बना लिया और संगीत को एक नया मुकाम दिया। 

शंकर के पुरस्कार

साल 2011 में महादेवन ने शंकर महादेवन ऑनलाइन अकेडमी की शुरुआत की।  इस ऑनलाइन अकेडमी के जरिये शंकर दुनिया भर के छात्रों को संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं,  उनको  पहला नेशनल पुरुस्कार ए.आर रहमान के साथ तमिल मूवी कांदोकंदनीं-कांदोकंदनीं के लिए मिला था। जबकि महादेवन ने चार बार नेशनल अवॉर्ड, तीन बार बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड और एक बार बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है।

उन्हें उनके संगीत के लिए जाना जाता है। लाखों फैंस उनके गानों के दीवाने हैं, ऐसे में आइए सुनते हैं शंकर के दिल छूने वाले गाने। 

टॅग्स :शंकर महादेवनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल