लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: अमृता राव ने ठुकराई थी सलमान खान की फिल्म, ईशा देओल ने जड़ा था थप्पड़!

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2019 07:18 IST

अमृता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने सलमान खान तक की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था।

Open in App

अमृता राव बॉलीवुड की कुछ उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया। 7 जून 1981 में मुंबई में जन्मीं अमृता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता राव का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में उनकी फिल्म विवाह आती है। शाहिद कपूर के साथ उनकी इस फिल्म की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। 

अमृता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने सलमान खान तक की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने राज और उनकी सात फेमस फिल्मों के बारे में। 

प्रेम रतन धन पायों में नहीं बनीं थी सलमान की बहन

सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में अमृता राव को सलमान खान की बहन का रोल ऑफर किया गया था। मगर दिलचस्प बात ये है कि अमृता ने फिल्म को ठुकरा दिया। अमृता को इस फिल्म में सलमान की बहन का रोल नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया। बाद में इसे स्वरा भास्कर ने पर्दे निभाया। 

ईशा देओल ने मारा था थप्पड़

रिपोर्ट की मानें तो एक बार गुस्से में प्यारे मोहन फिल्म के सेट र पर अमृता राव ने ईशा देओल को गाली दी थी। इसके बाद ईशा को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अमृता को सभी के सामने एक थप्पड़ जड़ दिया था। 

अमृता की कुछ चुनिंदा फिल्मों में साल 2008 में आई विवाह, 2003 में आई इश्क-विश्क, 2004 में आई मैं हूं ना, 2008 में आई वेलकम टू सज्जनपुर, 2004 में आई मस्ती, 2005 में आई वाह लाइफ हो तो ऐसी और साल 2013 में आई सत्याग्रह रही। वहीं आखिरी बार अमृता राव फिल्म ठाकरे में देखी गई थीं। 

टॅग्स :अमृता रावबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?