लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: सुपरहिट गानों से विवादों तक, कुछ ऐसा है सोनू निगम की जिंदगी का सफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 07:20 IST

एक बार एयरवेज में सफर के दौरान गाना गाकर सोनू निगम बवाल में फंसे थे। फ्लाइट में गाना गाने को लेकर उनको ट्रोल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन नगमों में अपनी आवाज दी है।सोनू निगम हिंदी के अलावा इंग्लिश, बंगाली, मणिपुरी, गुजराती, तमिल, तेलगू जैसी भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है।

अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को झूमाने वाले सोनू निगम का आज 46 साल के हो गए हैं। सोनू अपनी सिंगग से ना सिर्फ लोगों को इमोशनल करते हैं बल्कि दिलों में प्यार का एहसास भी दिला जात हैं। 30 जुलाई 1973 को जन्मे सोनू निगम ना सिर्फ अपने गानों को लेकर फैंस के बीच रहे बल्कि कई बार सिंगर का नाम कॉन्ट्रोवर्सी से भी जोड़ा गया।

अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेर चुके सोनू निगम ने ऐसे कई गाने गाएं हैं जिसे सुनकर आप खो जाएंगे। सोनू निगम का नाम बॉलीवुड के कुछ महंगे सिंगर्स में से एक है। फरीदाबाद (हरियाणा) में जन्मे सोनू ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में ही कर दी थी। बताया जाता है कि वह स्टेज पर शो करते थे।19 की उम्र में वह मुंबई आ गए। इन सबके अलावा सोनू अपने बेबाक विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं जिसे लेकर वह ट्रोल भी हुए हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ विवादित बयानों के बारे में...

अजान विवाद

साल 2017 में साल सोनू निगम ने मस्जिदों में होने वाली अजान को लेकर एक बयान दिया। इस बयान को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। सिर्फ यही नहीं लोगों ने उनकी आलोचना भी की। इस बयान में कहा था कि लाउडस्पीकर की आवाज से उनकी नींद खराब होती है। सोनू ने अपने ट्वीट में कहा था- भगवान सबको खुश रखे मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज की वजह से सुबह उठाना पड़ता है। भारत में कब तक धर्म को थोपा जाएगा। एक के बाद एक करके उन्होंने कई ट्वीट किए जिसे लेकर काफी बवाल मचा।

फ्लाइट में गाना

एक बार एयरवेज में सफर के दौरान गाना गाकर सोनू निगम बवाल में फंसे थे। फ्लाइट में गाना गाने को लेकर उनको ट्रोल किया गया। सोनू निगम ने फ्लाइट में उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल कर गाना गाया था। मामला इतना बढ़ा कि क्रू मेंबर्स को भी निलंबित कर दिया गया था। सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। 

राधे मां का सपोर्ट

सोनू निगम एक समय पर राधे मां का सपोर्ट किया था। जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। सोनू ने ट्विटर पर राधे मां का सपोर्ट करते हुए उनकी तुलना काली मां से कर डाली थी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा था कि 'देवी काली मां को राधे मां से भी कम कपड़ों में दर्शाया जाता है। चौंकानेवाली बात यह है कि देश एक महिला पर उसके कपड़ों के कारण केस दर्ज करना चाहता है।' जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।

 

टॅग्स :सोनू निगमबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?