लाइव न्यूज़ :

Birthday special: 10 साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से हिमेश रेशमिया ने की थी शादी, डेब्यू गाने के लिए जीता था अवॉर्ड

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 08:29 IST

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और म्‍यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने दो साल पहले ही सोनिया कपूर से शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने दस साल तक सोनिया को डेट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।हिमेश रेशमिया के लिए यह मुकाम पाना कतई आसान नहीं था। हिमेश को उनके डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 47 साल के हिमेश ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का टाइटल ट्रैक हो या फिर अक्सर का 'झलक दिख ला जा' हिमेश अपने यूनिक स्टाइल के पहचाने जाने लगे। हिमेश रेशमिया के लिए यह मुकाम पाना कतई आसान नहीं था। 

हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश ने सिंगिग के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपने हाथ अजमाए। उन्होंने कुच हिंदी फिल्मों में लीड रोल भी प्ले किया। हालांकि, बतौर एक्टर वह फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। हिमेश रेशमिया ने सलमान खान के कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है। हिमेश को उनके डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

देश ही नहीं, विदेश में भी कायम है हिमेश का जादू

हिमेश के हिट्स गानों की बात करें तो तेरा सुरूर, झलक दिखला जा, शकालाका बूम बूम, हुक्का बार, चलाओ ना नैनों से बाण, तंदूरी नाइट्स जैसे तमाम गाने हैं। उनके टैलेंट का जादू केवल देश ही नहीं, विदेश में भी सिर चढ़कर बोला है। अपने टोपी वाले हिमेश पहले भारतीय हैं, जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया थाष इतना ही नहीं एक बार हिमेश रेशमिया का नाम माइकल जैक्सन से भी जुड़ चुका है।

10 साल डेट करने के बाद रचाई थी शादी

साल 2018 के मई महीने में हिमेश रिशेमिया उस समय चर्चा में आए जब अचानक उनकी दूसरी शादी की खबरों ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की। हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे। साल 2017 में हिमेश ने शादी के 22 साल बाद पहली पत्नी कोमल को तलाक दे लिया था। शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा भी मौजूद था।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलहिमेश रेशमियाबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस