लाइव न्यूज़ :

देविका रानी बर्थडे: बॉलीवुड को दिलीप कुमार और सबसे लम्बा ऑन स्क्रीन किस देने वाली महानायिका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 30, 2018 10:28 IST

वैसे तो हर कोई भारतीय सिनेमा जगत में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को कहता है, लेकिन ये कम ही लोगों को पता है कि उनसे काफी पहले यह खिताब एक्ट्रेस देविका रानी को मिला था।

Open in App

मुंबई(30 मार्च): बॉलीवुड की गुजरे जमाने की अभिनेत्री देविका रानी को हिन्दी सिनेमा की पहली अभिनेत्री माना जाता है। आज इस अभिनेत्री का जन्मदिन है, देविका का जन्म 30 मार्च 1908 को हुआ था। वैसे तो हर कोई भारतीय सिनेमा जगत में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को कहता है, लेकिन ये कम ही लोगों को पता है कि उनसे काफी पहले यह खिताब एक्ट्रेस देविका रानी को मिला था। वह बॉलीवुड की पहली ड्रीम गर्ल कही जाती थीं। देविका रानी का संबंध नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार से था।

इंग्लैड से सीखा अभिनय

 रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में इंग्लैंड में रहकर देविका रानी ने अभिनय के हुनर सीखे थे। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने वास्तुकला में डिप्लोमा भी किया था। इसी दौरान कहते हैं देविका रानी की मुलाकात फिल्म निर्माता बुस्र बुल्फ से हुई और वह उस समय अभिनेत्री की वास्तुकला के हुनर को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने देविका को बतौर डिजाइनर नियुक्त कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने काफी समय तक बतौर डिजाइनर काम भी किया था।

दिया सबसे लंबा किस

1933 में हिमांशु राय के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कर्मा' से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। फिल्म कर्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही बने। यह किसी भारतीय द्वारा बनी पहली अंग्रेजी बोलने वाली फिल्म थी।  उन्होंने इस दौरान हिमांशु राय के साथ एक किस सीन फिल्माया, जो उस समय का सबसे लंबा किसिंग सीन था। इसमें पहली बार चार मिनट का किसिंग सीन दिखाया गया, जिसके बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया, लेकिन यही वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को चार चांद लगाए थे।

अछूत कन्या से किया कमाल

किसिंग सीन देने के बाद देविका रानी की काफी आलोचना भी हुई और फिल्म को बैन कर दिया गया। बाद में हिमांशु ने देविका से शादी कर ली। जिसके बाद 1936 में उनके करियर ने एक नया मोड़ लिया और  फिल्म आई‘अछूत कन्या’। जिसमें देविका रानी ने एक दलित लड़की का दर्द बड़े पर्दे पर बखूबी पेश किया जो फैंस के दिलों में घर भी कर गया । कहते हैं देविका रानी गाती भी काफी अच्छा थीं। ‘अछूत कन्या’ का एक गाना भी खुद देविका ने गाया था। 

बॉम्बे टाकीज का किया गठन

अभिनेत्री देविका ने अपने पति के साथ मिलकर बॉम्बे टॉकीज नाम का स्टूडियो बनाया, जिसके बैनर तले कई सुपरहिट फिल्में आईं। अशोक कुमार, दिलीप कुमार, मधुबाला और राज कपूर जैसे सितारों के करियर को इसी के जरिए एक नया मुकाम मिला। दिलीप कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय देविका को ही दिया जाता है।

दादा साहेब फाल्के जीता

फिल्म इंडस्ट्री में योगदान देने के लिए भारत सरकार ने साल 1969 में जब दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत की और इसकी पहली विजेता देविका रानी ही थीं। इतना ही पद्मश्री से नवाजी जाने वाली भी वह पहली अभिनेत्री थीं। इस महान अभिनेत्री ने 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को छोड़ दिया था।  

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?