लाइव न्यूज़ :

ओम पुरी बर्थडे स्पेशल: शानदार अभिनय से फैंस के दिलों में राज करने वाले ओम पुरी के जीवन के 5 बड़े विवाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 18, 2018 08:22 IST

Happy Birth Anniversary Om puri 2018 (ओम पुरी बर्थडे ):ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1951 को पटियाला पंजाब में पंजाबी खत्री परिवार हुआ था। उन्होंने 1976 की मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

Open in App

ओम पुरी के अभिनय के बारे में बात करना, मानो सूरज को रोशनी दिखाना, लेकिन एक्टिंग के अलावा भी वह चर्चा में रहते थे वह थे विवाद। ओम पुरी और विवादों का मानो चोली दामन का साथ हो गया था। आज ओम का जन्मदिन है। ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1951 को पटियाला पंजाब में पंजाबी खत्री परिवार हुआ था। उन्होंने 1976 की मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। 'पद्म श्री' सम्मानित ओम पुरी के जीवन जुड़े कुछ विवादों से आज हम आपको रुबरु करवाते हैं-

1- नक्‍सली को लेकर बयान

साल 2012 में एक फिल्‍म 'चक्रव्‍यूह' की शूटिंग के दौरान ओम पुरी ने नकसलियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद वह विवादों में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि ये नक्‍सली आतंकी नहीं होते, ये अपने हक के लिए मजबूरन हथियार उठाते हैं। ये अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। ये कभी भी आम आदमी या गरीब को नुकसान नहीं पहुंचाते।

2- पत्‍नी को लेकर विवाद

ओम की पत्नी नंदिता ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर किया था।  उनका आरोप था कि वह अब भी उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर के साथ टच में हैं और उनके साथ फिजिकल रिलेशन भी मेनटेन किए हुए है। इस बात का जब भी वह विरोध करती हैं तो ओमपुरी उन्‍हें मारते पीटते हैं। इसके अलावा घर खर्च तक नहीं देते हैं।

3- सेना को लेकर दिया बयान

उरी में हुए आतंकी हमले को लेकर ओम पुरी ने एक चैनल पर अपनी राय रखते हुए विवादित बात कह दी थी। उन्‍होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी खूब आलोचना हुई। उन्होंने कहा था कि किसने सैनिकों से कहा था कि, जाओ आर्मी ज्‍वॉइन करो।  हालांकि बाद में ओम पुरी ने अपने इस बयान पर माफी मांगी और शहीद परिजनों से मिलकर उनका दुख दर्द भी बांटा।  

4- बीफ बैन 

दादरी कांड में एक एक मुसलमान के घर बीफ मिलने पर कुछ लोगों ने उसकी मार-मारकर हत्‍या कर दी थी। जिस पर ओम पुरी ने कहा था कि, 'जो लोग भारत में बीफ बैन की वकालत करते हैं, वो ढोंगी हैं। हम बीफ का एक्‍सपोर्ट करके करोड़ों कमाते हैं'। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। 

5- नेताओं को लेकर बयान

2011 में दिल्‍ली के रामलीला मैदान पर अन्‍ना हजारे आंदोलन कर रहे थे। उस दौरान ओम पुरी ने एक भाषण  में कहा था कि ये (नेता) अनपढ़ हैं, इनका क्‍या बैकग्राउंड है। आधो से ज्‍यादा सांसद गंवार हैं। हम देखते हैं टीवी पर, ये कैसे लड़ते हैं सदन में।' बस फिर क्‍या ओम पुरी के इस बयान से राजनेताओं को खूब मिर्ची लगी। उनके इस बयान ने जमकर विवादों को जन्म दिया था।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलओम पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?