लाइव न्यूज़ :

Birtday Special: स्ट्रीट डांसर से साइना तक, इस साल इन चार फिल्मों में दिखेंगी श्रद्धा कपूर

By मेघना वर्मा | Updated: March 3, 2019 09:49 IST

16 साल की उम्र में अपने स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए श्रद्धा ने सलमान खान का दिल जीत लिया था और उन्होंने वहीं उन्हें फिल्म का ऑपर दे दिया था। बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पहले ही साल पढ़ाई छोड़कर आने वाली श्रद्धा ने अपनी बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बना ली है। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा कपूर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। साइकोलॉजी की पढ़ाई करने वाली श्रद्धा कपूर ने तीन पत्ती के लिए पहले ही साल अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

अपनी अदाओं और क्यूटनेस से लोगों को दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने बहुत ही कम समय में लोगों का प्यार और अटेंशन जीत लिया है। श्रद्धा के करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म आशिकी 2 की बात करें तो इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। एक रॉकस्टार, एक डांसर, सिंगर और ना जाने कितने ही किरादारों से दिल जीत लिया। इस साल भी श्रद्धा चार फिल्मों में अलग-अलग किरदार के साथ हमारे बीच आने वाली हैं। 

1. स्ट्रीट डांसर 3D

रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा अपने डांस का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। एबीसीडी की सीक्वल इस फिल्म के पोस्टर में ही श्रद्धा को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एबीसीडी 2 में एक साथ काम करने के बाद स्ट्रीट डांसर में भी श्रद्धा कपूर वरूण धवन के साथ थिरकती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा पाकिस्तान की एक डांसर का किरदार निभाएंगी। फिल्म इस साल 8 नवंबर को रिलीज होगी। 

2. साहो

बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ श्रद्धा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखना एक अलग और रोमांचक अनुभव होगा। इस साल आ रही फिल्म साहो में ये दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। बता दें इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की दूसरी झलक श्रद्धा के बर्थडे यानी 3 मार्च को ही रिलीज भी की जानी थी। इससे पहले प्रभास के जन्मदिन पर इस फिल्म की पहली झलक आई थी। जिसे देखकर लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

3. छिछोरे

मल्टी स्टारर इस फिल्म का पोस्टर देखकर ही फिल्म में कॉमेडी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पहली बार श्रद्धा कपूर इस फिल्म में सुशांत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। रोमांटिक कॉमेडी इस फिल्म में दोनों ही एक्टर्स एक साथ लाइफ के दो एज स्टेज को निभाते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इस साल 30 अगस्त को रिलीज होगी। 

4. साइना

बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर अपने स्पोर्टस की स्कील को ऑन स्क्रीन दिखाएंगी। साइना के जारी हुए पहले लुक में ही उन्होंने खूब तारीफे बटोर ली हैं। फैन्स तो यहां तक कह रहे हैं कि श्रद्धा से बेहतर इस रोल को कोई और परफॉर्म नहीं कर सकता। हालंकी इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई हैं मगर इस साल श्रद्धा और साइना के फैन्स इस फिल्म के लिए इंताजर देख रहे हैं। 

बताया जाता है कि 16 साल की उम्र में अपने स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए श्रद्धा ने सलमान खान का दिल जीत लिया था और उन्होंने वहीं उन्हें फिल्म का ऑपर दे दिया था। बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पहले ही साल पढ़ाई छोड़कर आने वाली श्रद्धा ने अपनी बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बना ली है। 

टॅग्स :श्रद्धा कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?