लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी स्टार रवि किशन की इस मांग को नकार नहीं पाए बिहार CM नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: October 17, 2018 01:53 IST

एक साल में क्षेत्रीय फिल्मों में भोजपुरी की 80 से 90 फिल्में बनती हैं जिसका सर्वाधिक दर्शक बिहार और उत्तर प्रदेश में ही है।

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पर अनुदान देने पर राज्य सरकार विचार करेगी ।

सुशील ने भोजपुरी और हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रवि किशन की झारखंड और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग पर अनुदान देने की मांग पर राज्य सरकार की ओर से विचार करने का आश्वासन दिया।

किशन ने उपमुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मिल कर बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग राज्य के अंदर करने पर झारखंड सरकार शूटिंग के कुल खर्च का 30 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश सरकार 40 प्रतिशत निर्माताओं को अनुदान देती हैं।

उन्होंने कहा कि एक साल में क्षेत्रीय फिल्मों में भोजपुरी की 80 से 90 फिल्में बनती हैं जिसका सर्वाधिक दर्शक बिहार और उत्तर प्रदेश में ही है।

किशन ने बताया कि किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सौ-डेढ़ सौ लोगों की पूरी टीम उस स्थान पर महीनों रहती है, जिसका लाभ जहां होटल, रेस्तरा, परिवहन व्यवसाय को मिलता है वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होता है। बदले माहौल में फिल्म शूटिंग की बिहार में काफी संभावना है।

सुशील ने कहा कि 2005 में राजग की सरकार बनने के बाद मल्टीप्लेक्स में 1 करोड़ तक निवेश करने वालों को 3 वर्षों तक कर में छूट दी गयी जिससे उन्हें काफी बढ़ावा मिला।

उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने के लिए राजगीर में 20 एकड़ जमीन चिन्हित कर लिया है।

किशन ने बताया कि फिल्म शूटिंग के लिए बिहार में वाल्मीकिनगर, राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा, पावापुरी तथा पटना में बिहार म्युजियम, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर स्थित ज्ञान भवन और बापू सभागर, सभ्यता द्वार, पटना का रिवर फ्रंट आदि बेहत्तरीन लोकेशन हैं । इसके अलावा भी कई अन्य स्थल हैं जो शूटिंग के लिए मुफीद हैं।

टॅग्स :भोजपुरीनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया