लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस में जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चौधरी, पहली फिल्म “बुरहान हीरो या विलेन” होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 21:23 IST

जयपुर की बेटी प्रियंका चौधरी की पहली फिल्म “बुरहान हीरो या विलेन” मास्क टीवी पर इस 26 जनवरी को रिलीज हो रही है, जिसका इंतजार राजस्थान के दर्शकों को बेसब्री से है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के मौजूदा सीजन में ट्रॉफी की प्रबल दावेदार हैं। युवा कलाकारों, युवा निर्देशकों को प्रोत्साहित कर रहा है।

जयपुरः राजस्थान के जयपुर के रहने वाले संजय भट्ट और अंजू भट्ट ने यहाँ के दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग फ्लेवर देने के लिए नया ओटीटी आप मास्क टीवी लेकर आएं हैं, जिसका शीर्षक गाना अंजू भट्ट ने गाया है। अंजू भट्ट जयपुर में जन्मी हैं और दूरदर्शन व अनेक प्रादेशिक नेटवर्क के लिए गाने लिखकर कम्पोज कर चुकी हैं।

वे खुद कॉलेज और यूनिवर्सिटी टॉपर रही हैं। महारानी कॉलेज जयपुर की छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी हैं और एमफिल में भी प्रथम श्रेणी से किया है तथा नेट क्वालिफाइड हैं। 25 वर्ष से मुंबई से अंजू एक कवयित्री, शायरी, डिबेट के रूप में सैकड़ों इनाम जीत चुकीं एक नाट्यशास्त्र और जर्मन भाषा की प्रशिक्षित भी हैं। 

अब वे राजस्थान के लोगों के लिए शुद्ध देसी मनोरंजन के लिए मास्क टीवी लेकर आईं हैं, जिसकी धूम राजस्थान में खूब दिखाई दे रही है। आपको बताया दें कि बिग बॉस के मौजूदा सीजन में ट्रॉफी की प्रबल दावेदार और जयपुर की बेटी प्रियंका चौधरी की पहली फिल्म “बुरहान हीरो या विलेन” मास्क टीवी पर इस 26 जनवरी को रिलीज हो रही है, जिसका इंतजार राजस्थान के दर्शकों को बेसब्री से है।

अंजू ने बताया कि मास्क टीवी ओ टी टी जिस तरह युवा कलाकारों, युवा निर्देशकों को प्रोत्साहित कर रहा है। निकट भविष्य में राजस्थान की सरकार द्वारा यदि सकारात्मक पहल की जाएगी तो अपना स्टूडियो स्थापित कर युवाओं के रोज़गार और कला कौशल के निखार में अपनी भूमिका निर्वाह कर सकता है।

ओटीटी प्लेटफार्म के युग में 'मास्क टीवी' का बोलबाला अब देखने को मिल रहा है। जयपुर - मुंबई सहित अन्य कई शहरो में मास्क टीवी के बैनर और पोस्टर नजर आ रहे है। मास्क टीवी पर नयी वेब सीरीज रिलीज़ हुई है, जिस का नाम है "रगड़ भस्सड़" है। इसके 7 एपिसोड हैं और इस सीरीज का प्रोडक्शन टैग प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

निर्माता चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट है।  इस सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्द दर्शकों के बीच आ सकता है। मास्क टीवी ओ टी टी पर 100 से अधिक फ़िल्में, अनेक शोज़ की भरमार से दर्शकों के मनोरंजन की थाली भरी पूरी दिखती है।

लेखक निर्देशक मानसी भट्ट का भारत का पहला ट्रांसजेंडर का सकारात्मक शो प्रोजेक्ट एंजेल्स मास्क टी वी ओ टी टी के अनोखे अंदाज को प्रसिद्ध कर रहा है। प्रतिदिन हिन्दी में डब की गई हॉलीवुड और साउथ इंडियन मूवीज़ का मास्क टीवी पर प्रीमियर दर्शकों के लिए  मनोरंजन की डबल डोज़ से कम नहीं।

टॅग्स :बिग बॉसराजस्थानजयपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया