लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: राखी सावंत, विकास गुप्ता, अर्शी खान सहित इन एक्स कंटेस्टेंट्स की होगी घर में एंट्री!

By स्वाति सिंह | Updated: November 30, 2020 11:24 IST

बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान कह रहे हैं कि अगले हफ्ते शो का फिनाले वीक होने वाला है। सलमान ने वीकेंड के वार एपिसोड में बताया कि अगले हफ्ते के अंत तक शो में सिर्फ चार लोग बचेंगे, बाकी लोग शो से एलिमिनेट हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले हफ्ते में कई प्रतियोगी विवादित शो के आगामी एपिसोड में प्रवेश करेंगे।राखी सावंत, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और अर्शी खान शामिल हैं।

Bigg Boss 14:बिग बॉस के इस सीजन में आने वाले हफ्ते में कई प्रतियोगी विवादित शो के आगामी एपिसोड में प्रवेश करेंगे। इनमें राखी सावंत, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और अर्शी खान शामिल हैं। राखी और कश्मीरा शो के पहले सीजन में प्रतियोगी थीं, दूसरे सीजन में राहुल को देखा गया था, मनु पंजाबी बिग बॉस 10 का हिस्सा थे, जबकि विकास गुप्ता और अर्शी खान सलमान खान द्वारा आयोजित शो के ग्यारहवें सीजन में घर के सदस्य थे। 

बता दें कि बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान कह रहे हैं कि अगले हफ्ते शो का फिनाले वीक होने वाला है। सलमान ने वीकेंड के वार एपिसोड में बताया कि अगले हफ्ते के अंत तक शो में सिर्फ चार लोग बचेंगे, बाकी लोग शो से एलिमिनेट हो जाएंगे। सलमान के ऐसा अनाउंस करने के बाद शो के सदस्यों को शो में बने रहने को लेकर बातें करते देखा गया।

सिंगर राहुल वैद्य ने निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन से बात करते देखा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ये देखना मजेदार होगा कि आने वाले वीकेंड तक कौन कौन शो में बचता है।

वहीं, रविवार के एपिसोड में पवित्रा को बिग बॉस से एविक्ट कर दिया गया। कम वोट्स मिलने की वजह से उनका ये सफर यही खत्म हो गया। पवित्रा के जाने से एजाज खान को तगड़ा झटका लगा है। जो एजाज उन्हें अपना करीबी मानते थे, अब उनके जाने के बाद वे फिर अकेले पड़ गए हैं।

टॅग्स :बिग बॉसराखी सावंतकश्मीरा शाहविकास गुप्ताअर्शी खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?