लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: रियलिटी शो में नाटकीय मोड़, राहुल वैद्य ने गेम खेला, दोबारा कैप्टन बनीं कविता कौशिक!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2020 20:32 IST

बिग बॉस सीजन 14ः गेम खेलकर एजाज खान के प्रतिनिधि पवित्रा पुनिया और अली गोनी को रेस से बाहर किया। फिर सीन पलटते हुए जैस्मिन भसीन की जगह कविता कौशिक को घर का नया कैप्टन बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस गेम के कारण घर दो खेमों में बंट गया।  राहुल वैद्य ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी हैरान रह गए हैं। घर के कई सदस्य नाराज हो गए। इस बार घर में 6 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। अभी घर में 10 सदस्य हैं। बिग बॉस द्वारा एक कैप्टेंसी टास्क दिया गया था।

मुंबईः बिग बॉस सीजन 14 में रोज नाटकीय घटना देखने को मिल रहा है। कैप्टेंसी टास्क में घर से संचालक राहुल वैद्य ने गेम खेल दिया। अली गोनी इसके कारण राहुल पर खफा हो गए। 

पहले तो उसने गेम खेलकर एजाज खान के प्रतिनिधि पवित्रा पुनिया और अली गोनी को रेस से बाहर किया। फिर सीन पलटते हुए जैस्मिन भसीन की जगह कविता कौशिक को घर का नया कैप्टन बना दिया। इस गेम के कारण घर दो खेमों में बंट गया। 

इस बार राहुल वैद्य ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी हैरान रह गए हैं। घर के कई सदस्य नाराज हो गए। इस बार घर में 6 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। अभी घर में 10 सदस्य हैं। बिग बॉस द्वारा एक कैप्टेंसी टास्क दिया गया था। उस टास्क के तहत कंटेस्टेंट को एक कार्टन में बंद कर दिया गया था, अब जो भी कंटेस्टेंट लंबे समय तक बंद रहेगा, उसे कैप्टन नियुक्त कर दिया जाएगा।

इस टास्क का संचालन राहुल वैद्य कर रहे थे. जैसे-जैसे टास्क आगे बढ़ा, कई कंटेस्टेंट बाहर होते गए और अंत में ये लड़ाई जैस्मिन और कविता के बीच की रह गई। अब आने वाले एपिसोड में ये साफ हो जाएगा कि इन दोनों में से घर का नया कैप्टिन कौन होगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि राहुल ने एक फैसले के जरिए सीन पलट दिया है, उन्होंने कविता कौशिक को घर का नया कैप्टन बना दिया है!

सोशल मीडिया पर बिग बॉस का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, प्रोमो में बिग बॉस राहुल से पूछते हैं कि जैस्मिन और कविता में से कौन नया कैप्टन बनने जा रहा है, इस पर राहुल ने कविता कौशिक का नाम ले लिया है। वायरल वीडियो में तो राहुल किसी का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन ऐसे कयास लगने लगे हैं कि उन्होंने जैस्मिन को धोखा दे कविता को फिर मौका दे दिया है।

टॅग्स :बिग बॉसमुंबईसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल