लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: वीकेंड का वार में एजाज़ संग पवित्रा पुनिया के हिंसक बर्ताव पर भड़के सलमान, कहा-होश में नहीं हैं आप

By स्वाति सिंह | Updated: November 8, 2020 14:26 IST

पिछले दिनों नॉमिनेशन के दौरान एजाज़ खान ने बतौर कप्तान अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए पवित्रा की बजाय जैस्मिन भसीन को बेघर होने से बचाया था। इस पर पवित्रा भड़क गई थीं और एजाज़ से खूब लड़ाई की।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने पवित्रा पूनिया को आड़े हाथ लिया। पिछले दिनों पवित्रा ने एजाज़ खान के साथ जिस तरह का बर्ताव किया। हाथापाई और गाली-गलौज की, उससे सलमान बिफर गए

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने निक्की तंबोली, पवित्रा पूनिया और जान कुमार सानू को आड़े हाथ लिया। रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। इस दौरान सलमान खान ने सभी घरवालों की क्लास लगाई और पवित्रा पूनिया को तो जमकर सुना दिया। 

दरअसल, पिछले दिनों पवित्रा ने एजाज़ खान के साथ जिस तरह का बर्ताव किया। हाथापाई और गाली-गलौज की, उससे सलमान बिफर गए और पवित्रा से बोले, 'पवित्रा एजाज़ को जो तुमने कोहनी मारी, गालियां बकीं, यह अग्रेशन है या फुल ऑन ड्रामा और फुल ऑन एक्टिंग? पवित्रा ने कहा, 'मैंने कब गालियां दीं? इस पर सलमान पवित्रा और एजाज़ की लड़ाई की फुटेज दिखा दी।

इसके बाद सलमान आगे कहते हैं, 'मुझे नहीं पता कि क्या केमिस्ट्री है। लेकिन पवित्रा आप अभी होश में नहीं हैं।' पवित्रा सफाई देने लगती हैं तो सलमान उन्हें बीच में ही रोक देते हैं और कहते हैं, 'आप अब कुछ मत बोलो। यह कोई तरीका नहीं है पेश आने का।' पवित्रा माफी मांगती हैं तो सलमान गुस्से में कहते हैं, 'बार-बार सॉरी बोलोगी और यही चीजें करती रहोगी?

बता दें कि पिछले दिनों नॉमिनेशन के दौरान एजाज़ खान ने बतौर कप्तान अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए पवित्रा की बजाय जैस्मिन भसीन को बेघर होने से बचाया था। इस पर पवित्रा भड़क गई थीं और एजाज़ से खूब लड़ाई की। बात हाथापाई तक आ गई थी और पवित्रा ने एजाज़ को गंदी गालियां भी दीं।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी