लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: बिग बॉस पर भड़के अली गोनी, प्रॉपर्टी तोड़ने की धमकी देते हुए कहा- शो से निकाल दें

By स्वाति सिंह | Updated: November 9, 2020 16:58 IST

बिग बॉस के घर में उन्हें क्वारनटीन में एक अलग कमरे में बंद रखा गया है। अली वीडियो में अपने रूम की ग्लास के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करते दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के घर में बीते दिनों अली गोनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। नए प्रोमो में अली गोनी को काफी गुस्से में दिखाया गया है।

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में बीते दिनों अली गोनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। यहां एंट्री के बाद से ही उन्हें ग्लास के बने एक कमरे में सभी घरवालों से दूर रखा जा रहा था। उसी कमरे में रखे लैंडलाइन के जरिए वह सभी घरवालों से बात करते हैं और टास्क भी टीवी पर देखते हैं। लेकिन इस बीच एक प्रोमो जारी हुआ है, नए प्रोमो में अली गोनी को काफी गुस्से में दिखाया गया है।

दरअसल, बिग बॉस के घर में उन्हें क्वारनटीन में एक अलग कमरे में बंद रखा गया है। अली वीडियो में अपने रूम की ग्लास के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करते दिखे।

हालांकि, प्रोमो अभी यह बताया नहीं गया है कि अली को किस बात पर इतना गुस्सा आया है। इस प्रोमो में अली कहते हैं माइक नहीं पहनेंगे और वो अपने रूम में रखी सभी चीजों को तोड़ देंगे। अली ने कहा- ना माइक पहनूंगा, ना खाना खाऊंगा। मैं कसम खाता हूं कि मैं तोड़ दूंगा एक एक सीट यहां पर अभी।

इसके बाद गुस्से में बैठे अली ने कहा, 'जो उखाड़ना है उखाड़ने दें। शो से निकालना है निकाल दें। अली का ये रूप देख वहां मौजूद सभी घरवाले हैरान हैं। जैस्मिन भी अली को इस कदर गुस्से में देख शॉक्ड हैं।' बता दें कि अली शो में काफी दमदार नजर आ रहे हैं। शो में जैस्मिन भसीन को वे पहले से जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। अली और जैस्मिन के बीच अफेयर की भी खबरें हैं। लेकिन वो एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?