लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: इस सीजन सलमान खान लेंगे इतनी फीस, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

By मेघना वर्मा | Updated: June 22, 2019 17:28 IST

सलमान खान इन दिनों तेजी से अपनी प्रोडक्शन हाउस की जड़े छोटे पर्दे पर जमा रहे हैं। तभी तो कपिल शर्मा शो के बाद सलमान भाईजान जल्द ही टीवी के सबसे पॉपुलर कपल डांस शो नच बलिए 9 को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Open in App

कुछ ही महीनों में टेलीविजन के सबसे कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस सीजन 13 की शुरुआत होने वाली है। इस शो से ना सिर्फ एक बार फिर से स्क्रीन पर घर के अंदर की लड़ाइयां और बिग बॉस के टास्क देखने को मिलेंगे बल्कि एक बार फिर से वीकेंड पर चलेगा सलमान खान का वार। बताया जा रहा है कि इस बार के एपिसोड में किसी कॉमनर को नहीं रखा जाएगा। 

वहीं बताया जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस सलमान खान ना सिर्फ होस्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूसर भी वहीं रहेंगे। सलमान खान की इस सीजन की फीस को लेकर द खबरी(एंटरटेनमेंट पोर्टल) इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें बताया जा रहा है कि इस बार सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने का 400 करोड़ रूपए लेंगे। 

द खबरी की पोस्ट की मानें तो सलमान खान एक एपिसोड शूट करने का 12 से 14 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। वहीं कुछ 31 वीकेंड पर शो को शूट किया जाएगा। जिसके हिसाब से फीस की मानें तो वो 400 करोड़ रूपए तक पहुंच जाती है। अगर ऐसा रहा तो सलमान की ये फीस पिछले कई सीजन्स में सबसे ज्यादा होगी। 

और भी शोज कर रहे हैं प्रोड्यूस

सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि सलमान खान इन दिनों तेजी से अपनी प्रोडक्शन हाउस की जड़े छोटे पर्दे पर जमा रहे हैं। तभी तो कपिल शर्मा शो के बाद सलमान भाईजान जल्द ही टीवी के सबसे पॉपुलर कपल डांस शो नच बलिए 9 को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

हलांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस सीजन 13 में सुल्तान क्या धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। 

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?